Hanuman Chalisa

Airtel ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर, 249 के रिचार्ज पर मिलेगा 4 लाख का बीमा

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (23:45 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को मोबाइल फोन रिचार्ज कराने पर 4 लाख रुपए का जीवन बीमा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस से करार किया है।
 
दोनों कंपनियों ने सोमवार को यहां संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस करार के तहत 249 रुपए का पहला रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों को यह बीमा मिलेगा। इसके लिए ग्राहक को पहले रिचार्ज पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और उसके बाद उस रिचार्ज को रिन्यू करने पर बीमा पॉलिसी भी स्वत: रिन्यू हो जाएगी।
 
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कहा कि अभी बीमा की सुविधा सिर्फ 249 रुपए के रिचार्ज पर उपलब्ध है। इसके तहत उपभोक्ता दैनिक 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अतिरिक्त अनलिमिटेड कॉलिग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिन की होगी। अगला रिचार्ज भी 249 रुपए से करने पर बीमा पॉलिसी स्वत: रिन्यू हो जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

इस्तांबुल में इजराइली कॉन्सुलेट हमला, 3 की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

MCX पर सोने चांदी में आंशिक तेजी, क्या है 10 शहरों में दाम?

अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट

पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन', रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, देशभर में सख्ती

अगला लेख