Hanuman Chalisa

आईफोन की बिक्री घटने से कटी टिम कुक की सैलरी

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (16:34 IST)
एपल ने 15 साल में पहली बार आईफोन की बिक्री घटने पर सीईओ टिम कुक की सैलरी में 15 प्रतिशत की कटौती की है। हालांकि कटौती के बाद भी टिम कुक को वर्तमान वित्त वर्ष में 8.7 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपए) का पैकेज मिला, लेकिन पिछले साल मिली सैलरी 10.3 मिलियन डॉलर (70 करोड़ रुपए) के मुकाबले यह 10 करोड़ रुपए रकम कम थी। 
गौरतलब है कि टिम कुक दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले सीईओ में से एक हैं। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी एपल के राजस्व और कंपनी को न हो रहे लाभ के कारण कुक और शीर्ष के कई अधिकारियों की सैलरी काटी गई। अमेरिका के कैलिफोर्निया की इस कंपनी का रेवेन्यू 8 प्रतिशत गिरकर 216 बिलियन डॉलर (करीब 15 लाख करोड़ रुपये) रह गया जबकि उसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट 16 प्रतिशत गिरकर 60 बिलियन डॉलर (करीब 4 लाख करोड़ रुपए) रह गया। इन गिरावटों की मुख्य वजह आईफोन की बिक्री का 2007 में इसके निर्माण शुरू होने के बाद से पहली बार कम होना है।
 
2001 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब एपल का सालाना राजस्व भी घट गया है। उसी साल एपल के संस्थापक और तत्कालीन सीईओ स्टीव जॉब्स आईपॉड लेकर आए थे। इसी डिजिटल म्यूजिक प्लेयर ने आईफोन और आईपैड के लिए जमीन तैयार की। 2007 में कंपनी ने पहला आईफोन लांच किया था। इसने मोबाइल बाजार में क्रांति ला दी और आईफोन को सबसे ज्यादा पसंदीदा स्मार्टफोन में से एक बना दिया। 2011 में स्टीव जॉब्स का कैंसर से निधन हो जाने के बाद टिम कुक को एपल का सीईओ बनाया गया था।
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

अगला लेख