Hanuman Chalisa

Apple Smart Watch का कमाल, बचाई डूबते इंसान की जान

Webdunia
शनिवार, 20 जुलाई 2019 (12:59 IST)
Apple स्मार्ट वॉच अभी तक अपने फीचर्स को लेकर ही चर्चाओं में थीं, लेकिन अब ये अपने एक कारनामे के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई है। इस घड़ी ने एक युवक को डूबने से भी बचाया है। घटना अमेरिका के शिकागो की है, जहां एक युवक Apple Smart Watch के कारण जान बच गई।
 
फिलिप एशो नाम के युवक ने इस घटना के बारे में बताया कि जब वे गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो इस बीच उसकी घड़ी उसके काम आई और उसे डूबने से बचा लिया।
 
फिलिप एशो स्काईलाइन की फोटो क्लिक करने के लिए जेट से राइडिंग कर रहा था और इसी बीच तेज लहरों के कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गया। एशो का मोबाइल भी गहरे पानी में चला गया, जिससे एशो मदद के लिए किसी को फोन भी नहीं कर सकता था।
 
एशो ने सहायता के लिए लोगों को आवाज भी लगाई, लेकिन बड़ी लहरों के चलते कोई उसे नहीं देख पाया। इस पर एशो की वॉच ने उसका साथ दिया और SOS इमरजेंसी फीचर की मदद से हेल्पलाइन नंबर 911 पर कॉल कर दिया। इसके बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और एशो को डूबने से बचा लियास
 
इस वॉच को वैसे तो जान बचाने के हिसाब से डिजाइन नहीं किया गया था, बल्कि टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ फीचर्स जोड़े गए थे, लेकिन  Apple की यह घड़ी अब तक कई लोगों की जान बचा चुकी है। इससे पहले भी एक डॉक्टर ने Apple Smart Watch की सहायता से रेस्टोरेंट में एक मरीज की जान बचाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी का सख्त आदेश, विकास कार्यों में खामी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता सर्वोपरि

पिछड़े देशों में पलायन से अमीर देशों को हुआ खूब फायदा

Top News : सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में PM मोदी, असम में बाढ़ का कहर

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पीलीभीत-मुरादाबाद दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

अगला लेख