Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या सचमुच TikTok को खरीद रहा है Apple, जानिए सच

Advertiesment
हमें फॉलो करें TikTok
, बुधवार, 5 अगस्त 2020 (16:39 IST)
लोकप्रिय वीडियो ऐप TikTok पर अब अमेरिका में भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। खबरें थीं कि TikTok को मॉइक्रोसॉफ्ट खरीद सकता है, लेकिन अब रिपोर्ट्‍स में दावा किया जा रहा है कि TikTok की मालिकाना हक रखने वाली कंपनी बाइटडांस को  Apple खरीद सकता है। लेकिन इन दावों को Apple ने खारिज किया है। 

Apple ने स्पष्ट किया है कि उसकी TikTok को खरीदने में कोई रुचि नहीं है। ट्रंप ने TikTok को बेचने के लिए बाइटडांस को 45 दिन का समय दिया है। माइक्रोसॉफ्ट TikTok को खरीदने के लिए मोलभाव कर रहा है। चीन की TikTok  सहित 100 से ज्यादा ऐप्स को भारत में भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
TikTok

लद्दाख सीमा पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारत सरकार ने पिछले महीने चीन के 59 ऐप्स को बैन किया था। कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने चीन के 47 और ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया।

ट्रंप प्रशासन ने पिछले हफ्ते ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर TikTok को लेकर चिंता जाहिर की थी। अमेरिका टिकटॉक के अलावा दूसरे ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहतदायी खबर, देश में पहली बार Coronavirus के एक्टिव मामलों में आई गिरावट