Hanuman Chalisa

iPhone 13 की लांच से पहले Apple को कोर्ट ने दिया झटका, ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (16:45 IST)
Apple आने वाले कुछ दिनों में iPhone 13 की सीरीज लांच करने जा रहा है। इससे पहले अमेरिका की एक संघीय अदालत के न्यायधीश ने आईफोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी एप्पल को उसके एप स्टोर पर उसकी मजबूत पकड़ को कुछ ढीली करने का आदेश दिया है। 
 
इससे कंपनी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस गतिविधि पर खतरा मंडराने लगा है। इस तरह का बदलाव यदि एप्पल के एप स्टोर में होता है तो इससे ऐप तैयार करने वालों के अरबों डॉलर बचेंगे और वे दाम कम करने के लिये प्रोत्साहित होंगे जिसका लाभ ग्राहकों को मिलेगा।
ALSO READ: Apple ने iPhone 13 सीरीज की तारीख का किया ऐलान
जज का यह फैसला शुक्रवार को एपिक गेम्स के प्रतिस्पर्धा रोधी मामले में आया है। एपिक गेम्स को फोर्टनाइट निर्माता के तौर पर जाना जाता है। दुनियाभर में करीब 40 करोड़ लोग इस वीडियो गेम को खेलते हैं।
 
संघीय अदालत के इस फैसले के बाद शुक्रवार दोपहर कारोबार में Apple के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक नीचे चल रहे थे। निवेशकों को लगता है कि इस फैसले से कंपनी की वार्षिक आय में अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है।
 
Apple उसके स्टोर में रखी जाने वाली ऐप के जरिए होने वाले लेन-देन पर 30 प्रतिशत तक कमीशन लेता है। इस तरह के लेन-देन में गीत संगीत, मूवी सहित नेटफ्लिक्स या स्पॉटीफाई सब्स्क्रिप्शन आदि डिजिटल लेन-देन शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हवा में 'डेड' हो जाते दोनों इंजन! एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर में फिर मिली खराबी

चुनाव आयोग पर फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, ऐसा अहंकारी CEC कभी नहीं देखा

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- कहां गई 56 इंच की छाती? अब तो पूरी सरकार डरी हुई है

क्‍या UAE में बदलने वाली है सत्ता, राष्ट्रपति ने क्राउन प्रिंस को क्‍यों सौंपी 260 अरब डॉलर की संपत्ति?

मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया, ऐसे कई गुना बढ़ जाएगी अन्नदाता की आय

सभी देखें

नवीनतम

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

कानून के राज में ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी बनी यूपी की पहचान : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों के मकानों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, मोहन कैबिनेट का फैसला, 2 सिंचाई परियोजना का भी मंजूरी

बजट 2026 के ऐलानों से क्या सस्ती होंगी कारें, जानिए ग्राहकों को कितना फायदा मिलेगा

अगला लेख