biodatamaker

एपल का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo: पासपोर्ट जैसा साइज और मिनी आईपैड जैसी स्क्रीन, जानिए कीमत

Webdunia
गुरुवार, 10 सितम्बर 2026 (08:07 IST)
एपल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। पासपोर्ट के आकार के इस फोन में 7.6 इंच का मेन डिस्प्ले, A20 प्रो चिपसेट और टाइटेनियम बिल्ड मिलता है। जानिए कीमत और सभी फीचर्स। ALSO READ: Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार
 

भारत में क्या है कीमत?

iPhone Duo 2,99,900 रुपए का है। यह मोबाइल के 256GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस है। आईफोन डुओ को 512GB मेमोरी के साथ 3,24,900 रुपए में लॉन्च किया गया है। 1TB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 3,74,900 रुपए और 2TB मेमोरी वाले फोन की कीमत 4,49,900 रुपए है। इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। 

क्या है iPhone Duo में खास?

एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ में भी वही पावरफुल A20 प्रो चिपसेट दिया है, जो आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को पावर देता है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे वर्सटाइल आईफोन करार दिया है। आईफोन डुओ में 7.6 इंच का सुपर रेटीना XDR मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो आईफोन 18 प्रो मैक्स से 50% और आईफोन 18 प्रो से 80% बड़ा है। बाहर की तरफ 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है, जो आईफोन 18 प्रो जितना ही स्क्रीन एरिया देता है। कंपनी के मुताबिक, इस साल के अंत तक इसके दोनों डिस्प्ले के लिए 'एप्पल पेंसिल' का सपोर्ट भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे नोट्स बनाना और स्केचिंग करना काफी आसान हो जाएगा। 
 
इसमें कंपनी ने एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। एपल ने iOS 27 को इसके लिए रिडिजाइन किया है। इसमें मूविंग कंट्रोल दिए गए हैं। Home Screen में डॉक वर्टिकल दिया गया है। इसके साथ स्टेटस बार दिया गया है। Apps और कंटेंट स्मूथली आउटर और इनर डिस्प्ले में स्विच करती है।
 

बंद होने पर पासपोर्ट का साइज

इसका बाहरी डिस्प्लेस 5.4 इंच है। खुलने पर इसकी स्क्रीन मिनी आईपैड जितनी होगी।  एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। iPhone Duo में यूजर्स दो डिस्प्ले के बीच सीमलेस ट्रांजिशन कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक अनफोल्ड होने पर यह अब तक का उसका सबसे स्लिम आईफोन है। कैमरा बंप डिजाइन दिया गया है, जिससे कंपनी इसके अंदर बड़ा बैटरी पैक दे पाई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

नवीनतम

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों के लिए 20 करोड़ का बीमा, जानिए किसे और किन शर्तों पर मिलेगा इंश्‍योरेंस का लाभ

स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग के विकल्प: अपने बिजनेस के लिए सही फाइनेंसिंग कैसे चुनें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख