Hanuman Chalisa

iPhones का ड्‍यूल सिम मॉडल होंगे लॉन्च, जानिए भारत में कब मिलेंगे

Webdunia
सोमवार, 6 अगस्त 2018 (17:20 IST)
गैजेट्‍स कंपनी एपल सितंबर होने वाले इवेंट में 3 नए आईफोन लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक तो इस वर्ष होने वाले आईफोन में ड्‍यूल सिम सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि आईफोन के सभी मॉडल्स में ड्‍यूल सिम फीचर नहीं मिलेगा।
 
एपल ने हाल ही में iOS 12 पब्लिक बीटा का 5वां वर्जन लॉन्च किया था। इसमें कंपनी ने अगले iPhone में ड्‍यूल सिम होने के संकेत दिए थे। तब से ही इस बात की चर्चा हो रही थी कि एपल पहली बार ड्‍यूल सिम के साथ iPhone लॉन्च करेगा, लेकिन यूनाइटेड डेली न्यूज की रिपोर्ट ने इन खबरों पर रोक लगा दी है। एपल का सबसे सस्ता मॉडल 6.1 इंच वाला iPhone ही रहेगा जिसमें एससीडी डिस्प्ले मिलेगा। इसी मॉडल में कंपनी ड्‍यूल सिम सपोर्ट देने वाली है।
 
सभी आईफोन्स के दीवानों को एपल के इवेंट का इंतजार रहता है। यूनाइटेड डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार iPhone के 6.1 इंच वाले मॉडल में ही ड्‍यूल सिम सपोर्ट मिलेगा, यह भी सिर्फ चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह कब मिलेगा, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। इसे iPhone XSE के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार 6.1 इंच वाले मॉडल को के नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जो iPhone SE को रिप्लेस करेगा।
 
कंपनी अपने प्रीमियम मॉडल में 4 जीबी रैम का इस्तेमाल कर सकती है। पिछले साल कंपनी ने iPhone X लॉन्च किया था, उसमें 3 जीबी रैम दी गई थी। और यह पहली बार होगा जब एपल अपने किसी मॉडल में 4 जीबी रैम देगी। हालांकि बाकी दोनों मॉडल (5.8 इंच और 6.1 इंच) में 3 जीबी रैम देने की बात ही कही जा रही है। इसके साथ ही ये मॉडल्स iOS 12 के साथ ही लॉन्च होंगे।
 
आई मिंग-ची कुओ की रिपोर्ट के अनुसार 5.8 इंच और 6.1 इंच स्क्रीन साइज वाले iPhones की कीमत 600 से 700 डॉलर तक हो सकती है, जो भारतीय करंसी के हिसाब से 41 हजार 240 रुपए से लेकर 48 हजार 100 रुपए तक हो सकती है, 6.5 इंच वाला प्रीमियम मॉडल सबसे महंगा होगा जिसकी कीमत 900 डॉलर (करीब 61 हजार 855 रुपए) से लेकर 1000 डॉलर (करीब 68 हजार 700 रुपए) के बीच हो सकती है।
(Photo Corstey : Twiter Social Media)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

International Yoga Day : CM योगी का योग दिवस संदेश, योग अपनाइए, रोग और समय से पहले बुढ़ापे से बचिए

4, 4, 4, 6, 6, वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, 11 गेंदों में जड़ा अर्द्धशतक

मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

अगला लेख