Hanuman Chalisa

Apple Iphone : सस्ते हुए एप्पल के आईफोन, जानिए कितनी कम हुई कीमत...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (22:59 IST)
Apple cuts iPhone prices : बजट में मोबाइल फोन पर आयात शुल्क कम करने की घोषणा के बाद दिग्गज स्मार्टफोन विनिर्माता एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतें 6000 रुपए तक घटा दी हैं। एप्पल की तरफ से जारी नवीनतम कीमत सूची के मुताबिक, आयातित आईफोन प्रो मॉडलों की कीमत में 5100-6000 रुपए की कटौती कर दी गई है।
ALSO READ: Apple ने 92 देशों के iPhone यूजर्स को जारी की चेतावनी, स्पाइवेयर अटैक को लेकर किया अलर्ट
एप्पल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपए और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल को 1,59,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर बेच रही थी। भारतीय ग्राहकों के लिए 128 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन प्रो मॉडल की कीमत 3.7 प्रतिशत की कटौती के बाद 1,29,800 रुपए होगी। इसी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन प्रो मैक्स की कीमत 1,59,900 रुपए से घटकर 1,54,000 रुपए हो गई है।
ALSO READ: Apple Event 2024 : iPad Pro, iPad Air, Magic Keyboard, Pencil Pro एपल ने लूज इवेंट में किए लॉन्च
इसके साथ एप्पल ने आईफोन के भारत में विनिर्मित 13, 14 और 15 श्रृंखला वाले आईफोन की कीमतों में भी 300 रुपए की कमी की है जबकि आईफोन एसई मॉडल 2,300 रुपए सस्ता हो गया है। आईफोन मॉडलों की कीमतों में यह बदलाव मोबाइल फोन और चार्जर पर आयात शुल्क को 20 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने के बजट प्रस्ताव के बाद हुआ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

अगला लेख