Publish Date: Fri, 20 Sep 2024 (10:09 IST)
Updated Date: Fri, 20 Sep 2024 (10:15 IST)
मुंबई में एक एप्पल स्टोर के बाहर भगदड़ जैसे हालात देखने को मिले। स्टोर के बाहर कोई 18 घंटे से खड़ा था तो कोई 21 घंटों से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा है। हर कोई स्टोर में प्रवेश करने के लिए बेताब दिखा।
कंपनी ने 9 सितंबर को अपने साल के सबसे बड़े इवेंट 'इट्स ग्लोटाइम' में AI फीचर्स के साथ आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें चार नए आईफोन लॉन्च किए गए थे। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max शामिल हैं।
क्या है भारत में कीमत : iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 79,900 रुपए होगी। iPhone 16 के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 89,900 रुपए होगी। iPhone 16 के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,09,900 रुपए होगी। iPhone 16 Plus के 128GB वेरिएंट की भारत में कीमत 89,900 रुपए होगी। iPhone 16 Plus के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 99,900 रुपए होगी। iPhone 16 Plus के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,19,900 रुपए होगी।
iPhone 16 Pro के 128 GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,19,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro के 256 GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,29,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro के 512 GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,49,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro के 1 TB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,69,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro Max की iPhone 16 Pro Max के 256GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,44,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro Max के 512GB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,64,900 रुपए होगी। iPhone 16 Pro Max के 1TB वेरिएंट की भारत में कीमत 1,84,900 रुपए होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें