Daily Horoscope
✕

भारत में 85 प्रतिशत लोग मोबाइल पर देखते हैं YouTube

Webdunia
मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (22:46 IST)
मुंबई। देश में यूट्यूब का उपयोग करने वाले लोगों में करीब 85 प्रतिशत इसे मोबाइल पर देखते हैं। पिछले साल यह प्रतिशत 73 था।
 
जनवरी 2019 के आंकड़ों के अनुसार देश में यूट्यूब के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 26.5 करोड़ हो गई है जबकि पिछले साल यह संख्या 22.5 करोड़ ही थी। यूट्यूब को देश में कारोबार करते हुए 11 साल हो चुके हैं।
 
यूट्यूब के वार्षिक कार्यक्रम ‘ब्रांडकास्ट इंडिया’ को संबोधित करते हुए यूट्यूब की वैश्विक मुख्य कार्यकारी सुजैन वोजसिकी ने कहा कि 26.5 करोड़ मासिक सक्रिय यूजर्स के बाद अब हमारा सबसे बड़ा दर्शक वर्ग भारत में है। 
 
यह दुनिया में हमारे सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। सूचना चाहिए हो या मनोरंजन हम आज कंटेट का सबसे बड़ा उपभोग मंच है।
 
उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में मोबाइल पर यूट्यूब देखने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हमारे कुल उपयोक्ताओं में से 85 प्रतिशत इसे मोबाइल पर देखते हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 73 प्रतिशत था।
 
उन्होंने कहा कि आज 1,200 भारतीय यूट्यूब चैनल ऐसे हैं जिनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 लाख के पार है जबकि पांच साल पहले यह संख्या मात्र 2 थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

अगला लेख