dharma sangrah
✕

आपके पीएफ का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) ऐसे होगा एक्टिव, जानें आसान प्रक्रिया

Webdunia
अगर आपका पीएफ कटता और आपको इसकी पूरी जानकारी पता करनी है कि उसका बैलेंस क्या है, कितनी राशि जमा हो रही है। इसकी जानकारी आप आसानी से पता कर सकते हैं। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) की सुविधा शुरू की है। हर कर्मचारी जो ईपीएफ में अंशदान देता है, उसका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होता है। UAN एक्टिव होने के बाद आप आसानी से अपने ईपीएफ की जानकारी ले सकते हैं, लेकिन इसे एक्टिव कैसे करें। यह यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आपकी सैलरी स्लिप में लिखा होता है। अगर नहीं लिखा तो अपने यहां के अकाउंट्‍स विभाग से इसकी जानकारी ले सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे एक्टिव UAN नंबर। जानिए पूरी प्रक्रिया- 
 
- सबसे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं और पेज के दाहिनी तरफ नीचे की ओर एक्टीवेट यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पर क्लिक करें।
- यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और कैप्चा टेक्स्ट डालकर, Get Authorization Pin पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका जो मोबाइल नंबर ईपीएफओ पर रजिस्टर्ड है, उस पर आपको ओटीपी मिलेगा।
इसके बाद EPFO पेज पर सभी डिटेल्स को वेरिफाई करें और फिर  I Agree पर क्लिक करें।
इसके बाद ओटीपी दर्ज करें और वैलिडेट ओटीपी पर क्लिक कर अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करें।
ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका UAN एक्टिव हो जाएगा और आपको मोबाइल पर पासवर्ड मिलेगा। इसे लॉग इन करने के बाद आप अपने पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख