Hanuman Chalisa

क्या है Meta Verified? Twitter की तरह Instagram पर भी होगा अब paid subscription

Webdunia
Meta Verified 
 
- ईशु शर्मा 
 
इंटरनेट पर फेमस इन्फ्लुएंसर (famous influencer) बनने के लिए अधिकतर लोग अपना इंस्टाग्राम अकाउंट (instagram account) ब्लू टिक (blue tick) से वेरीफाई (verify) करवाना चाहते हैं, पर उसके लिए उन्हें तमाम तरह की स्ट्रेटेजी (strategy) पर काम करना पड़ता है, जिसकी वजह से उनके फॉलोवर्स (followers) बढ़ते हैं। 
 
हाल ही में मेटा (Meta) की इस घोषणा के बाद आपको अब ब्लू टिक के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अब ट्विटर (twitter) की तरह इंस्टाग्राम (instagram) पर भी आप पैड सब्सक्रिप्शन (paid subscription) के ज़रिए ब्लू टिक खरीद सकते हैं। 
 
चलिए जानते हैं कि क्या है मेटा वेरिफ़िएड...
 
क्या है मेटा वेरिफ़िएड? 
 
हाल ही में मेटा ने यह घोषणा की है कि वह इंस्टाग्राम पर क्रिएटर्स के लिए इस हफ्ते 'मेटा वेरिफ़िएड’ (Meta Verified) लांच करने जा रहे हैं। ये एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसके ज़रिए आप अपनी गवर्नमेंट आईडी (government ID) से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाई करवा कर ब्लू बैज (blue badge) पा सकते हैं।

इसके साथ ही आप अपने गलत पहचान वाले अकाउंट से आपके फॉलोवर्स को गुमराह होने से रोक सकते हैं और कस्टमर सपोर्ट (customer support) से आप डायरेक्ट संपर्क भी कर सकते हैं। 
 
इससे आप कई और फायदों का लुफ्त उठा सकते हैं जैसे.... 
 
- इंस्टाग्राम और रील के एक्स्प्लोर पेज (explore page) पर आपके कंटेंट रिकमेन्डेशन (content recommendation)। 
- कमेंट में प्राथमिकता।
- इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए विशेष स्टिकर्स।
 
कितना होगा सब्सक्रिप्शन प्राइस? 
 
- मार्क ज़ुकेरबर्ग की घोषणा के अनुसार मेटा वेरिफ़िएड वेब पर 11.99 डॉलर प्रति माह और iOS पर 14.99 डॉलर प्रति माह से शुरू होगा और इस हफ्ते मेटा वेरिफ़िएड की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में की जाएगी। 
 
आसान शब्दों में कहा जाए तो अब इंस्टाग्राम क्रिएटर्स हर महीने प्रीमियम के ज़रिए अपने आकउंट को ब्लू टिक जरिए वेरीफाई करवा सकते हैं, ये बिलकुल ट्विटर सब्सक्रिप्शन की तरह है और मेटा के लिए यह आय का नया जरिया भी है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: आशा भोसले को अंतिम विदाई आज, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, क्रूड 100 डॉलर पार

राममंदिर परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरूः पहले चरण में 1500 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास से मिलेगा प्रवेश

युगांडा सेना प्रमुख की तुर्की से अजीब मांगें: 1 अरब डॉलर और ‘सबसे सुंदर लड़की’ से शादी की इच्छा

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा गायब! पति बोला- भाग गई, मां ने लगाया साजिश का आरोप

अगला लेख