Bhai Dooj
✕

कहीं आपके पास तो नहीं है 2000 का नकली नोट? इन फीचर्स से करें तुरंत पहचान...

Webdunia
केंद्र सरकार ने नोटबंदी के बाद 2000 का नोट जारी किया था। इस नोट को लेकर कई बार अफवाहों का बाजार गर्म हुआ। कई बार खबरें आईं कि सरकार इस नोट को बंद कर रही है। पिछले कुछ दिनों से 2000 के नकली नोटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
 
रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016-17 में 2000 रुपए के सिर्फ 638 नकली नोट पकड़े गए थे, वहीं 2017-18 में इनकी संख्या संख्या बढ़कर 17,929 हो गई है। तो अगर आपके पास भी है 2000 का नोट तो तुरंत करें ये सुरक्षा फीचर चेक ताकि तसल्ली हो जाए कि वह नोट नकली नहीं, बल्कि असली ही है।
 
1. नोट में सामने की तरफ बाईं ओर 2000 अंग्रेजी में लिखा होता है। ये लाइट के सामने ले जाने पर भी दिखती हैं।
2. इसके नीचे ही एक लेटेंट इमेज होती है। नोट को आंख के सामने 45 डिग्री घुमाने पर ये इमेज दिखती है।
3.  देवनागरी लिपि में 2000 रुपए लिखा होता है।
4. बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होती है।
5. गांधीजी की फोटो की दाईं तरफ माइक्रो लेटर में आरबीआई और 2000 लिखा हुआ है।
6. सिक्योरिटी थ्रेड में भारत, RBI और 2000 लिखा हुआ होता है। जब आप नोट को थोड़ा मोड़ेंगे तो सिक्योरिटी थ्रेड में कलर हरे (ग्रीन) से नीले (ब्लू) में बदलता दिखेगा।
7. दाईं तरफ रिजर्व बैंक के लोगो के ऊपर ही आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर, ग्यारंटी क्लॉज है।
8. खाली जगह में वाटरमार्क के तौर पर आपको गांधी जी की फोटो और अंग्रेजी में 2000 लिखा दिखेगा।
9. नंबर पैनल में जो नंबर लिखे हैं वे बाएं से दाएं छोटे से बड़े होते हुए दिखेंगे।
10. दाईं तरफ 2000 हरे कलर में लिखा दिखेगा। इसे थोड़ा घुमाने पर आपको इसका कलर नीले में बदलता दिखाई देगा।
11 दाई तरफ अशोक स्तंभ का फोटो रहेगा।
12. अशोक स्तंभ के ऊपर ही दृष्टिबाधित लोगों के लिए नोट की पहचान के लिए 2000 उभरा हुआ है।
13. दृष्टिबाधितों के लिए ही एक और फीचर है। इसमें नोट में दाएं और बाएं तरफ उभरी हुईं 7 लाइनें हैं।


पीछे की तरफ दिए गए हैं ये फीचर्स- 
14 बाएं तरफ लिखे 'दो हजार रुपए' के ऊपर आपको नोट की छपाई का वर्ष लिखा दिखाई देगा।
15 स्वच्छ भारत का लोगो स्लोगन के साथ लिखा होगा।
16 बीच में अलग-अलग भाषा में 2000 रुपए लिखा होगा।
17 नोट में पीछे की तरफ मंगलयान का चित्र है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख