suvichar

आखिर कैसे हुई Hashtag की शुरुआत?

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (18:14 IST)
- ईशु शर्मा
 
ट्विटर, इंस्टाग्राम या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पोस्ट की रीच बढ़ाने के लिए या कंटेंट वायरल करने के लिए हम सभी हैशटैग का प्रयोग करते हैं, पर आपने कभी सोचा है कि ये हैशटैग का आईडिया कहां से आया? 
 
हम सभी सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट डालते समय हैशटैग (hashtag) का प्रयोग ज़रूर करते हैं ताकि हमारी पोस्ट ज़्यादा लोगों तक पहुंच सके और वायरल कंटेंट (viral content) बने। साथ ही कुछ लोग हैशटैग का प्रयोग किसी संबंधित विषय पर कंटेंट ढूंढ़ने के लिए भी करते हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अल्गोरिथम भी हैशटैग के मुताविक काम करता है। पर कभी आपने सोचा है कि हैशटैग की शुरुआत कैसे हुई? चलिए जानते हैं इसके इतिहास के बारे में...
 
हैशटैग का इतिहास:-
 
- यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में # का प्रयोग पहले उनकी मुद्रा को दिखाने के लिए किया जाता था यानि # (हेश) पाउंड (pound) की जगह प्रयोग किया जाता था। 
 
- सबसे पहले हैशटैग 1988 में इंटरनेट रिले चैट (Internet Relay Chat) द्वारा इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रुप चैट लोगों को फोटो, वीडियो एवं कंटेंट प्रदान करता था और इन्हें व्यवस्थित तरीके से बाटने के लिए या केटेगरी (category) बनाने के लिए हैशटैग्स (hashtags) का प्रयोग किया जाता था। 
 
- अगस्त 2007 में सबसे पहले स्टोव बोयड (Stowe Boyd) नामक एक ब्लॉगर (bloger) ने अपनी ब्लॉग पोस्ट (blog post) में हैशटैग का ज़िक्र किया था जो की गूगल (google) पर एक मात्र ऐसा ब्लॉग था जिसमें हैशटैग के बारे में लिखा गया था। 
ट्विटर ने बदल दिया हैशटैग का खेल:-
 
- 2007 में ट्विटर के लॉन्च होने के एक साल बाद ट्विटर के टेक्नोलॉजी डेवलपर (technology developer) और हैश (hash) के गॉडफादर (godfather) कहे जाने वाले क्रिस मेसिना (Chris Messina) ने हैशटैग का पूरा खेल बदल दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि "आप सभी लोग # (पाउंड) के इस्तेमाल से कैसा महसूस करते हैं?" पर उस समय क्रिस मेसिना को अच्छा रेस्पॉन्स (response) नहीं आया और उन्हें लगा ये एक फ्लॉप टेक्नोलॉजी (flop technology) है।
 
- 2007 में सैन डिएगो (San Diego) के जंगलों में आग लगने के कारण मेसिना (Messina) ने #sandiego का प्रयोग किया ताकि लोग इस मुद्दे से वाकिफ़ हो और उसके बाद कई लोगों ने उस हैशटैग को फॉलो (follow) करना शुरू कर दिया। 
 
- 2009 में # (पाउंड) को हैशटैग के नाम से जाना जाने लगा और ट्विटर ने हैशटैग को हाइपरलिंक (hyperlink) बना दिया जिसकी मदद से लोग आसानी से उस हैशटैग पर जाकर कंटेंट देख सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अमेरिका के हाथ लगा दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार! ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

अगला लेख