Hanuman Chalisa

Smart Phone को चार्ज करने में जानलेवा बन सकती है ऐसी भयंकर गलती

Webdunia
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (19:15 IST)
अगर आप भी स्मार्टफोन (Smart Phone) को चार्ज करने के दौरान ऐसी लापरवाही करते हैं तो सावधान हो जाइए। एक छोटी-सी गलती आपके लिए जानलेवा हो सकती है। कजाकिस्तान में 14 साल की लड़की के साथ ऐसा हादसा हुआ जिसे पढ़ने के बाद आप सिहर उठेंगे।
ALSO READ: त्योहारों की पहली सेल में Amazon ने बेचे 750 करोड़ रुपए के स्मार्टफोन, Flipkart की बिक्री दोगुनी
न्यूजीलैंड हेरॉल्ड अखबार में छपी एक खबर के मुताबिक कजाकिस्तान के बास्टोब गांव में अलुआ एसेटकी नाम लड़की ने सोने से पहले अपने फोन को चार्जिंग पर लगाया और उस पर गाने सुनने के लिए अपने बिस्तर के पास रख लिया। सुबह होने से पहले फोन की बैटरी फट गई और अलुआ एसेटकी अबजेलबेक की मौत हो गई।
ALSO READ: Xiaomi Mi 9 Pro 5G लांच, जानिए इस स्मार्टफोन की 5 खास बातें
खबर के अनुसार सुबह होने के बाद जब लड़की की मां उसे जगाने के लिए पहुंची तो अलुआ एसेटकी मृत मिली। छपी खबर के मुताबिक फोन की बैटरी चार्जिंग के दौरान इतनी गर्म हो गई थी कि उसमें धमाका हो गया।
 
इस हादसे के चलते अलुआ एसेटकी अबजेलबेक के सिर में गंभीर चोटें लगीं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक लड़की की मौत फोन की बैटरी फटने के कारण ही हुई होगी। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि स्मार्टफोन किस कंपनी का था?
 
अलुआ एसेटकी अबजेलबेक की मौत से उसके दोस्त और रिश्तेदार सदमे में हैं। अलुआ के सबसे करीबी दोस्त 15 साल के अयाजान दोलशेवा ने उसके लिए फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट भी लिखी है। अयाजान ने लिखा कि तुम सबसे अच्छी थी। हम बचपन से एकसाथ थे। अब तुम्हारे बिना जीना मेरे लिए बहुत कठिन होगा। मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है। तुमने मुझे हमेशा के लिए छोड़ दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

बंपर जामुन की पैदावार, सूखे का भय, क्या यह है प्रकृति की चेतावनी, आखिर क्या है सुसाइड फ्रूटिंग या बंपर क्रॉप

Instagram पर 4.8 लाख फॉलोअर्स: ‘Peace Dog’ आलोका की एक झलक पाने उमड़ी भीड़

'सपा छोड़ी तो राजनीति छोड़ दूंगा', राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का बड़ा ऐलान

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब सर्विलांस स्टाफ रडार पर! RMO की भी खुलेगी कुंडली

हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत

अगला लेख