Hanuman Chalisa

क्या आप भी अपने फोन के कवर के पीछे रखते हैं नोट, ATM या कुछ और तो जान लीजिए कितना भयानक है यह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (16:46 IST)
कुछ लोग स्मार्टफोन के कवर का इस्तेमाल कुछ चीजें रखने के लिए भी करते हैं, जैसे नोट, एटीएम या कुछ और। कुछ लोग स्मार्टफोन के कवर को वॉलेट की तरह इस्तेमाल करते हैं। पर जान लीजिए यह आपके स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए होता है न कि कुछ वस्तुओं को रखने के लिए और हां, इन चीजों को रखने के नुकसान भी हैं। खासकर गर्मी के दिनों में यह और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। 
  
गर्मी में क्यों है ज्यादा खतरा 
अक्सर लोग फोन कवर के पीछे 100, 200 या फिर 500 रुपए का नोट रखे रहते हैं। यह गलती पूरे स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आपने पीछे एटीएम कार्ड रखा है तो स्मार्टफोन में ब्लास्ट भी हो सकता है। गर्मी के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में हीटिंग काफी ज्यादा बढ़ जाती है। कवर के पीछे नोट या फिर ATM रखने से स्मार्टफोन की हीट ठीक से रिलीज नहीं हो पाती और इससे ब्लास्ट की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 
 
क्यों होता है ब्लास्ट होने का डर 
जब हम स्मार्टफोन पर नॉर्मल काम करते हैं तो कोई असर नहीं होता है, लेकिन गेमिंग या फिर ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो यह गलती बहुत भारी पड़ सकती है। हैवी टास्क वाले काम के समय में फोन की प्रोसेसिंग काफी तेज हो जाती है और हीट भी काफी निकलती है। इस हीट का असर फोन के बैक पैनल पर ही पड़ता है। जब आप उसमें कागज, नोट या फिर एटीएम रख देते हैं तो हीट बाहर नहीं निकल पाती। गर्माहट बढ़ने से स्मार्टफोन में ब्लास्ट का डर भी बना रहता है। अगर आप भी स्मार्टफोन कवर में कुछ चीज रखते हैं तो तुरंत हटा दें।

क्या कहते हैं साइबर एक्सपर्ट्स 
साइबर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फोन कवर के पीछे चुंबकीय स्ट्रिप्स के साथ किसी भी अन्य कार्ड को रखने से भी बचना चाहिए क्योंकि फोन से चुंबकीय क्षेत्र स्ट्रिप्स को डिमैग्नेट कर सकता है और कार्डों को खराब कर सकता है। Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam 2026 खत्म, पर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े हैं छात्र? जानें NTA का 'नो लीक' दावा और आगे क्या?

CM भूपेंद्र पटेल का युवाओं से आह्वान: विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी युवा शक्ति

कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चीता कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया अवलोकन

1.25 लाख का इनामी लल्लन सिंह एनकाउंटर में ढेर, 7 हत्याओं का आरोपी था बिहार का कुख्यात बदमाश

BMW Accident: 251 Kmph की रफ्तार से दौड़ी कार एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो युवाओं की दर्दनाक मौत

अगला लेख