Hanuman Chalisa

क्या है Tubebuddy कैसे अपना Youtube Channel grow करें?

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (16:00 IST)
- ईशु शर्मा 
 
आज के समय में कंपटीशन के कारण यूट्यूब (youtube) पर ग्रो करना बहुत मुश्किल है और कई लोगों का यूट्यूब चैनल (youtube channel) बिलकुल ग्रो नहीं हो पता क्योंकि उन्हें सही टूल के बारे में नहीं पता होता। चलिए जानते हैं यूट्यूब के टूल के बारे में जो आपके चैनल को ग्रो करने में मदद करेगा... 
 
5G के इस दौर में किसी भी प्रश्न का उत्तर जानना बहुत आसान है और अधिकतर हम किसी सुझाव या उत्तर के लिए यूट्यूब (Youtube) का प्रयोग करना पसंद करते हैं। ना सिर्फ उत्तर यूट्यूब पर हर विषय से जुड़ी हुई सुचना वीडियो के रूप में मौजूद है। हाल ही में कई youtubers भी अब सेलिब्रिटी (celebrity) बन चुके हैं। फिर चाहे वो प्राजिकता कोहली, भुवन बाम, बरखा दत्त या आशीष चंचलानी क्यों न हो। पर आज के दौर में कंपटीशन (competition) के कारण यूट्यूब पर ग्रो (grow) करना भी बहुत मुश्किल है और कई लोग यूट्यूब पर सफल नहीं हो पाते क्योंकि उन्हें सही यूट्यूब टूल के बारे में पता नहीं होता। चलिए जानते है ऐसे ही एक टूल (tool) के बारे में जो आपके यूट्यूब चैनल को ग्रो करने में मदद करेगा.... 
 
क्या है Tubebuddy? 
Tubebuddy एक ब्राउज़र एक्सटेंशन (browser extension) है जो दिसंबर 2014 में लॉन्च हुआ था। इसकी मदद से आप कई सारे टूल का प्रयोग कर सकते हैं जो आपकी यूट्यूब वीडियो (youtube video) को ग्रो करने में मदद करेंगी। Tubebuddy एक पैड ब्राउजर एक्सटेंशन (paid browser extension) है पर इसका आप फ्री वर्शन (free version) भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें आप कुछ मूल टूल्स (tools) का प्रयोग कर सकते हैं। 
कौन-से टूल प्रदान करता हैं Tubebuddy? 
दरअसल तुबे बड्डी कई सारे प्रोफेशनल टूल प्रदान करता है पर हम यहां आपको कुछ महत्वपूर्ण टूल के बारे में ही बताएंगे। चलिए जानते हैं इन टूल्स के बारे में...
 
1. चैनल रिपोर्ट (Channel Report) : Tubebuddy आपको चैनल की ग्रोथ के बारे में विस्तार से बताता है और ये आपको आपके चैनल की रिपोर्ट कार्ड बनाकर देता है। इसमें आप अपनी हर वीडियो के व्यू (view), सब्सक्राइबर (subscriber), इंगेजमेंट (engagement) देख सकते हैं। साथ ही ये रिपोर्ट आपको बताती है कि किस क्षेत्र और किस समय पर आपकी वीडियो ज़्यादा देखी जा रही है। 
 
2. ऑटो ट्रांसलेशन (Auto Translation) : अगर आप अपनी वीडियो को दुनियाभर में वायरल करना चाहते हैं तो आपकी वीडियो अन्य विदेशी भाषा में भी उपलब्ध होनी चाहिए। Tubebuddy आपकी वीडियो आसानी से ट्रांसलेट (translate) करता है जिसकी मदद से आप अपनी वीडियो अन्य भाषा में भी उपलब्ध करा सकते हैं। 
 
3. कीवर्ड्स (Keywords) : यूट्यूब का सर्च इंजन (search engine) भी गूगल (google) के सर्च इंजन की तरह काम करता है बस फर्क इतना है कि यूट्यूब का सर्च इंजन वीडियो के लिए बनाया गया है। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड (upload) करने के लिए आपको कुछ टॉपिक (topic) से संबंधित कीवर्ड्स की ज़रूरत होती है जिससे आपकी वीडियो यूट्यूब पर आसानी से सर्च (search) हो जाए। Tubebuddy आपको टॉपिक से संबंधित कीवर्ड्स आसानी से प्रदान करता है।
 
4. थंबनेल्स  (Thumbnail) : यूट्यूब वीडियो को आकर्षित बनाने के लिए आपको अच्छे थंबनेल की ज़रूरत होती है जिसकी वजह से लोग आपकी वीडियो पर क्लिक करते हैं। वैसे तो आप Canva एप के ज़रिए आकर्षित थंबनेल्स बना सकते हैं पर Tubebuddy आपको आपके टॉपिक संबंधित सम्बंधित थंबनेल बनाकर प्रदान करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं, इलाज और शिक्षा के लिए दिए तुरंत मदद के निर्देश

एनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भाजपा कार्यकर्ता देश-समाज के लिए समर्पित, CM योगी ने स्थापना दिवस पर गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां

60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन

अगला लेख