Hanuman Chalisa

आसानी से जान सकते हैं कि आपका आधार PAN CARD से जुड़ा या नहीं, जानिए प्रक्रिया...

Webdunia
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार कार्ड और PAN CARD कार्ड को लिंक करवाना आवश्यक हो गया है। अगर आपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करवा लिया है तो आप आसानी इसका पता कर सकते हैं। अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न भर दिया है पर आधार कार्ड को पैन से लिंक नहीं किया है तो आपका टैक्स रिटर्न प्रोसेस ही नहीं होगा। रिटर्न प्रोसेस करने के लिए आपको आधार पैन को लिंक करना होगा। आप आयकर विभाग की वेबसाइट और SMS के जरिए भी जान सकते हैं कि दोनों लिंक है या नहीं। 
 
इसके लिए आपको आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in जाना होगा। वहां बाईं ओर आपको क्विक लिंक नाम का टैब मिलेगा। इसमें आपको 'लिंक आधार' विकल्प मिलेगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
इस पेज पर सबसे ऊपर 'क्लिक हियर' लिखा दिखेगा। इसके साथ में लिखा होगा कि अगर आपने पहले से अर्जी दे रखी है तो यहां स्टेटस चेक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक और पेज खुलेगा। इसमें आपको आधार और पैन कार्ड की जानकारी देनी होगी। इसके बाद 'व्यू लिंक आधार स्टेटस' पर क्लिक करना होगा। अब आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं।
 
एसएमएस से भी जान सकते हैं : आप SMS से भी अपने पैन आधार का स्टेटस पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको 567678 या 56161 इन दो में से एक नंबर पर SMS करना होगा। आपको UIDPAN 12 अंकों का आधार नंबर 10 अंकों का पैन नंबर लिख कर SMS करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

अगला लेख