Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

( अक्षय तृतीया)
  • तिथि- वैशाख शुक्ल तृतीया
  • अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ)-11:41 एएम से 12:33 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- भ. परशुराम प्रकटो., अक्षय तृतीया, विनायकी चतुर्थी
  • राहुकाल (अशुभ समय)-07:33 एएम से 09:09 एएम
webdunia

इन 10 बातों से जानिए यौमे आशुरा की अहमियत

Advertiesment
Youm-e-Ashura
* यौमे आशुरा यानी मोहर्रम माह की 10 (दस) तारीख। 
 
* इस दिन खुदा की बड़ी-बड़ी नेमतों की निशानियां जाहिर हुईं और कर्बला की त्रासदी, 'हजरते इमाम हुसैन की शहादत' का भी यही दिन है।
 
* इसलिए पूरे इस्लामी विश्व में इस दिन रोजे रखे जाते हैं, क्योंकि पैगंबर मोहम्मद ने भी इस दिन कर्बला की घटना से पहले भी रोजे रखे थे।

 
* तैमूरी रिवायत को मानने वाले मुसलमान रोजा-नमाज के साथ इस दिन ताजियों-अखाड़ों को दफन या ठंडा कर शोक मनाते हैं।
 
* यौमे आशुरा को सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के खुत्बे में इस दिन की फजीलत और हजरते इमाम हुसैन की शहादत पर विशेष तकरीरें होती हैं।
 
* इस दिन ज्यादातर मुसलमान अपना कारोबार बंद रखते हैं।
 
* मस्जिदों में नफिल नमाजें अदा कर रोजा रखकर शाम को इफ्तार किया जाता है।
 
 
* घरों में किस्म-किस्म के खाने बनाए जाते हैं।
 
* एक हजार मर्तबा कुल हुवल्लाह पढ़कर मुल्क और मिल्लत की सलामती की दुआएं की जाती हैं।
 
* इस दिन को पूरे विश्व में बहुत अहमियत, अज्मत और फजीलत वाला दिन माना जाता है।
 
इस दिन को 'यौमे आशुरा' कहा जाता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 सितंबर को डोल ग्यारस, श्रीकृष्ण के जलवा पूजन का दिन, जानिए क्यों और कब मनती हैं डोल ग्यारस