sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वितीया तिथि)
  • तिथि- श्रावण कृष्ण द्वितीया
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:44 से 03:38 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- पंचक प्रारंभ
  • राहुकाल: सुबह 10:47 से दोपहर 12:28 तक
webdunia

ये है दुनिया के टॉप 10 मुस्लिम आबादी वाले देश, जानें भारत का नंबर कौन सा?

Advertiesment
Muslim
Top ten Muslim population countries: विश्व में ईसाइयों के बाद मुस्लिमों की संख्या ज्यादा है।  इसी तरह ईसाई या क्रिश्चियन धर्म के लोगों के देश के बाद सबसे ज्यादा देश मुसलमानों के हैं। यानी मुस्लिम बहुल देश। लेकिन हम बात कर रहे हैं ऐसे टॉप देशों की जहां पर मुस्लिम आबादी अब बहुत बढ़ चली है और यह लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे टॉप 10 देशों के नाम जानें।
 
एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की कुल आबादी का करीब 23 प्रतिशत। यानी करीब 180 करोड़ की आबादी। 
 
इंडोनेशिया : एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में इंडोनेशिया को सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश माना जाता है। यहां की आबादी 24 करोड़ के पार हो चली है।  
 
पाकिस्तान : इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान आता है। यहां पर मुस्लिमों की आबाद करीब 23 करोड़ के पार हो चली है।
 
भारत : तीसरे नंबर पर भारत आता है जहां पर मुसलमानों की आबादी पहले की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या करीब 21 करोड़ हो चली है। 
 
बांग्लादेश : चौथे नंबर पर बांग्लादेश है। यहां पर मुस्लिमों की आबादी 15 करोड़ के पार हो चुकी है। 
 
नाइजीरिया : पांचवें नंबर पर अफ्रीकी देश नाइजीरिया है। यहां 11 करोड़ से ज्यादा इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। 
 
मिस्र : छठे नंबर पर मिस्र आता है। यहां पर भी 11 करोड़ के आसपास की जनसंख्या हो चली है। 
 
इराक : सातवें नंबर पर इराक देश आता है। यहां करीब 9 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं।
 
टर्की : आठवें नंबर पर टर्की यानी तुर्की और अब तुर्कीये देश आता है। यहां करीब 9 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं।
 
ईरान : नौवें नंबर पर ईरान है जहां की मुस्लिम आबादी 8 करोड़ को पार कर चुकी है।
 
अफगानिस्तान : दसवें नंबर पर अफगानिस्तान है जहां पर मुस्लिमों की आबादी 4 करोड़ को पार कर चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में उल्टी बहती हैं ये 3 नदियां, इनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे