Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सातवां बड़ा मंगल)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल एकम-द्वितीया
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:54 से दोपहर 12:50 तक।
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- बड़ा मंगल, सौर आषाढ़ प्रा.
  • राहुकाल: दोपहर 03:51 से शाम 05:36 तक
webdunia

दुनिया की सबसे पुरानी कुरान में से एक ब्रिटेन में प्रदर्शित

Advertiesment
Quran
लंदन। कुरान की दुनिया की सबसे पुरानी पांडुलिपियों में से एक को शुक्रवार से बर्मिंघम में प्रदर्शित किया जा रहा है। पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवनकाल में संभवत: निर्मित कागज पर लिखी गई यह कुरान कम से कम 1,370 वर्ष पुरानी है।

पांडुलिपि को देखने के लिए 2,000 टिकटें बिक चुकी हैं और बर्मिंघम विश्वविद्यालय को आशा है कि 25 अक्टूबर को प्रदर्शनी समाप्त होने तक लोगों की संख्या में और इजाफा होगा।

बर्मिंघम केंद्रीय मस्जिद के अध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने कहा कि जब मैंने इन पन्नों को देखा तो खुशी से फूला नहीं समाया। मेरी आंखों में खुशी और भावनाओं के आंसू थे। मुझे विश्वास है कि पूरे ब्रिटेन से लोग इसे देखने के लिए बर्मिंघम आएंगे।

विश्वविद्यालय ने जुलाई में इस खोज की घोषणा करते हुए बताया था कि यह पांडुलिपि कम से कम 1,370 वर्ष पुरानी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi