dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अनंत चतुर्दशी)
  • तिथि: भाद्रपद शुक्‍ल चतुर्दशी
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त: अनंत चतुर्दशी पर्व
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 से 12:54 तक।
  • राहुकाल: सुबह 10:59 से दोपहर 12:30 तक।
✕
webdunia

Muharram 2019 : 10 सितंबर को मनाया जाएगा मुहर्रम, जानिए 10 खास बातें

Advertiesment
muharram 2019
10 सितंबर 2019, मंगलवार को मुहर्रम मनाया जा रहा है। आइए जानें इन 10 बातों से यौमे आशुरा की अहमियत
 
* मुहर्रम यौमे आशुरा यानी मोहर्रम माह की 10 (दस) तारीख। 
 
* इस दिन खुदा की बड़ी-बड़ी नेमतों की निशानियां जाहिर हुईं और कर्बला की त्रासदी, 'हजरते इमाम हुसैन की शहादत' का भी यही दिन है।
 
* इसलिए पूरे इस्लामी विश्व में इस दिन रोजे रखे जाते हैं, क्योंकि पैगंबर मोहम्मद ने भी इस दिन कर्बला की घटना से पहले भी रोजे रखे थे।
 
* तैमूरी रिवायत को मानने वाले मुसलमान रोजा-नमाज के साथ इस दिन ताजियों-अखाड़ों को दफन या ठंडा कर शोक मनाते हैं।
 
* यौमे आशुरा को सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के खुत्बे में इस दिन की फजीलत और हजरते इमाम हुसैन की शहादत पर विशेष तकरीरें होती हैं।
 
* इस दिन ज्यादातर मुसलमान अपना कारोबार बंद रखते हैं।
 
* मस्जिदों में नफिल नमाजें अदा कर रोजा रखकर शाम को इफ्तार किया जाता है।
 
* घरों में किस्म-किस्म के खाने बनाए जाते हैं।
 
* एक हजार मर्तबा कुल हुवल्लाह पढ़कर मुल्क और मिल्लत की सलामती की दुआएं की जाती हैं।
 
* इस दिन को पूरे विश्व में बहुत अहमियत, अज्मत और फजीलत वाला दिन माना जाता है।
 
* इस दिन को 'यौमे आशुरा' कहा जाता है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 सितंबर को यौमे अशुरा/मुहर्रम, हजरते इमाम हुसैन की शहादत का दिन