Festival Posters

हिजरी सन् 1445 का प्रथम माह मुहर्रम प्रारंभ

Webdunia
Muharram 2023: हिजरी सन् 1445 का प्रथम माह मुहर्रम का पवित्र महीना इस वर्ष 20 जुलाई 2023 से प्रारंभ हो रहा है। 18 जुलाई, मंगलवार के दिन माहे मुहर्रम का चांद नहीं दिखने के कारण मुहर्रम की शुरुआत बृहस्पतिवार से होगी।

ये महीना शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस्लाम धर्म के अनुसार मुहर्रम मास इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। 
 
Muharram Month 2023 : वर्ष 2023 में मुहर्रम की शुरुआत दिन गुरुवार, 20 जुलाई से हो रही है और इस बार मुहर्रम की दसवीं तारीख यानी यौमे आशूरा शनिवार, 29 जुलाई को पड़ेगा। ज्ञात हो कि मुहर्रम के दसवें दिन पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत हुई थी।

इसी दिन इमाम हुसैन के साथ उनके कई अनुयायी कर्बला के मैदान में शहीद हुए थे। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मतांतर के चलते कहीं-कहीं 19 जुलाई यानी आज से मुहर्रम का महीना शुरू होने की भी संभावना जताई जा रही है। 
 
इस्लाम धर्म में मुहर्रम की 10वीं तारीख यौम-ए-आशूरा के नाम से जानी जाती है, जो हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम के तौर पर मनाई जाती हैं। बता दें कि मुहर्रम का चांद दिखते के बाद शिया मुस्लिम समुदाय के घरों और इमामबाड़ों में मजलिसों का दौर शुरू हो जाता है तथा इमाम हुसैन की शहादत के शोक में शिया और सुन्नी मुस्लिम मातम मनाते हैं और जुलूस भी निकालते हैं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

सभी देखें

धर्म संसार

02 अप्रैल से बनेगा विस्फोटक योग, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव, 5 अचूक उपाय

Mahavir Jayanti 2026: भगवान महावीर: अहिंसा और आत्म-विजय के महानायक

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा कब है क्या महत्व है इस दिन का और क्या करें इस दिन?

भगवान जगन्नाथ मंदिर परंपरा: विष्णु दमनोत्सव क्या होता है और क्या है इसका महत्व?

महावीर जयंती पर जानिए अनेकांतवाद का अर्थ, क्यों आज भी प्रासंगिक है यह सिद्धांत

अगला लेख