मैं व्हीलचेयर पर भी...रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

कृति शर्मा
रविवार, 23 मार्च 2025 (16:14 IST)
MS Dhoni CSK : IPL की शुरुआत से खेलते आ रहे 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर फैंस का अनुमान है कि आईपीएल का यह 18वां सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा लेकिन उन्होंने रिटायरमेंट की इन अटकलों को विराम देते हुए कहा कि वे जब तक चाहे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी धोनी ने अब तक 14 सीजन में की है जिसमें से उन्होंने 10 बार इस टीम को फाइनल में पहुंचाया है, 12 बार प्लेऑफ और 5 बार ट्रॉफी भी टीम ने उन्हीं की कप्तानी में जीती है। 2 साल टीम के बैन होने के बाद वे Rising Pune Supergiant के लिए खेले थे। 



महेंद्र सिंह धोनी ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा " जब तक चाहूं CSK के लिए खेल सकता हूं, क्योंकि यह मेरी फ्रैंचाइजी है, अगर मैं व्हीलचेयर पर भी हू, तो भी वे मुझे खींच कर ले जाएंगे."


यह सुन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और धोनी के फैंस को राहत मिली जिन्हें वे प्यार से 'थाला' बुलाते हैं और वे जब तक फिट हैं टीम के लिए खेलते देखना चाहते हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक 'Uncapped Player' प्लेयर के तौर पर खेलते दिखाई देंगे। नए नियमों के मुताबिक जो क्रिकेटर पिछले 5 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है उसे इसी केटेगरी में उतारा जाएगा। आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने उन्हें 4 करोड़ में रिटेन किया था। 


 

CSK SQUAD : 
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ


ALSO READ: MS Dhoni का होगा यह आखिरी IPL? टी-शर्ट पर लिखे 'Morse Code' ने मचाई खलबली

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

BCCI को मिली चेतावनी, सचिन जैसा मिले वैभव को सपोर्ट, कांबली-शॉ जैसा न हो जाए हाल

पंजाब किंग्स ने चोटिल मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिच ओवेन को टीम में शामिल किया

सूर्यवंशी को अपने तरीके से खेलने की छूट: शेन बॉन्ड

लगातार फ्लॉप हो रहे पंत क्या आज पंजाब के खिलाफ मचाएंगे गदर? ऐसी बनाएं अपनी FANTASY 11

अफगान जलेबी की भविष्यवाणी, कहा भारत के लिए बहुत अच्छा कप्तान बनेगा गिल

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख
More