CSK में शामिल हुए साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर Dewald Brevis

WD Sports Desk
शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (16:37 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शुक्रवार को चोटिल तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को टीम में शामिल करने की घोषणा की। दुनिया के सबसे रोमांचक युवा क्रिकेटरों में से एक ब्रेविस ने 2023 में पदार्पण के बाद दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। ब्रेविस दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में खेल चुके हैं जिसमें IPL, CPL, MLC और SA20 शामिल हैं।
 
वह 2025 एसए20 में 184.17 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में छठे स्थान पर रहे थे जिससे मुंबई इंडियंस केपटाउन को अपना पहला खिताब जीतने में मदद मिली थी।

<

And now, Dewald Brevis is Yellove! #WhistlePodu #Yellove 

pic.twitter.com/UPtNqfeuCA

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 18, 2025 >
आईपीएल ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ‘‘चेन्नई सुपर किंग्स ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बचे हुए मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल करने का फैसला किया है। ’’
 
ब्रेविस (21 साल) इससे पहले 2022 और 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और उन्होंने 10 मैच खेले थे। उन्होंने 81 टी20 मैच खेले हैं और 1787 रन बनाए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

IPL 2025 : फिर लय में आ रहे हैं रोहित शर्मा, जल्दी ही खेलेंगे बड़ी पारी

कोलकाता पर ऐतिहासिक जीत से संतुष्ट नहीं पंजाब के कोच हैडिन, RCB के खिलाफ करने होंगे ये सुधार

Saliva से बैन हटने के बाद भूल गए थे RCB के भुवनेश्वर इस्तेमाल करना, स्टार्क को देखकर आया याद

वानखेड़े में बासी हैदराबादी बिरियानी, मुंबई के खिलाफ टीम बना पाई सिर्फ 162 रन

पंजाब के स्पिन आक्रमण के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा बेंगलुरु के बल्लेबाजों को

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख
More