मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़े 5 विकेट पर 192 रन

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (21:12 IST)
हैदराबाद: कैमरन ग्रीन के पहले आईपीएल अर्धशतक और तिलक वर्मा की आक्रामक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल के मैच में पांच विकेट पर 192 रन बनाये।वर्मा और ग्रीन (40 गेंद में नाबाद 64 रन) के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद में 28 और ईशान किशन ने 31 गेंद में 38 रन बनाये।

बीस वर्ष के वर्मा ने 17 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। बीच के ओवरों में मुंबई की रनगति धीमी हो गई थी लेकिन वर्मा की पारी ने उसे अच्छा स्कोर दिया।

वर्मा ने 15वें ओवर में मार्को जानसेन को लगातार दो छक्के समेत 21 रन निकाले। अगले ओवर में उन्होंने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ा जबकि अगली गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाया। इस ओवर में 14 रन बने।

दूसरी ओर ग्रीन को शुरूआत में जमने में समय लगा लेकिन वर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किये। दाहिने हाथ के बल्लेबाज ग्रीन ने टी नटराजन को लगातार तीन चौके लगाये और फिर स्ट्रेट ड्राइव पर छक्का जड़ा। इस ओवर में 20 रन बने।नटराजन ने 20वें ओवर में काफी रन लुटाये और उनके चार ओवर के स्पैल में 50 रन बने । मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 62 रन निकाले।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More