MS Dhoni का घुटना हुआ चोटिल, चेन्नई का यह ऑलराउंडर भी 2 हफ्ते के लिए बाहर

घुटने की चोट से जूझ रहे हैं धोनी, मगाला दो सप्ताह के लिए बाहर: फ्लेमिंग

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (14:29 IST)
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जिससे उन्हें कुछ ‘मूवमेंट’ में परेशानी हो रही है।चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर है क्योंकि उसके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होने के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।

फ्लेमिंग ने बुधवार को चेन्नई की राजस्थान रॉयल्स के हाथों तीन रन से करीबी हार के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘वह (धोनी) घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जो कि आप उनके कुछ मूवमेंट में देख सकते हो। इससे उन्हें थोड़ा परेशानी हो रही है। उनकी फिटनेस पेशेवर खिलाड़ी की तरह रही है। वह टूर्नामेंट शुरू होने से कई महीने पहले तैयारियां शुरू कर देते हैं। उन्होंने रांची में नेट पर अभ्यास किया था लेकिन सत्र से पूर्व की तैयारी उनकी चेन्नई पहुंचने पर एक महीने पहले ही शुरू हुई थी।’’

संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर केवल तीन रन देकर राजस्थान को जीत दिलाई, जबकि उस समय धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। धोनी का यह कप्तान के रूप में 200वां मैच था।

फ्लेमिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब ठीक हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा,‘‘ चाहर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हैं जबकि मगाला दो सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। स्टोक्स की चोट पर नजर रखी जा रही है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन वह अब चयन के लिए उपलब्ध हैं।’’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More