फील्डिंग है या स्विमिंग! ट्रेंट बोल्ट गेंद रोकने के प्रयास पर ऐसे हुए ट्रोल (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (22:18 IST)
अमूमन जब कोई खिलाड़ी फील्डिंग में अपनी जान लगा देता है फिर भले ही वह चौका या छक्का ना बचा पाए तो उसे क्रिकेट फैंस की तालियां मिलती हैं। लेकिन ट्रेंट बोल्ट के साथ कुछ अलग ही हुआ फील्डिंग करने के एक अलग अंदाज से उनकी ट्विटर पर खिल्ली उड़ी।
 
मुंबई इंडियन्स के प्रमुख गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने क्रुणाल पांड्या की गेंद पर डेविड वॉर्नर का शॉट रोकने के लिए गेंद की तरफ दौड़ लगाई लेकिन ना ही वह गेंद पर झपट्टा मार पाए और ना ही उन्होंने मैदान पर डाइव लगाई वह बस हाथ को अजीबोगरीब तरीके से हिलाते हुए चले गए जिससे लग रहा था वह सर्फिंग कर रहे हों। वह इस गेंद को सीमा रेखा के पास जाने तक रोक भी नहीं पाए।
<

Boult  pic.twitter.com/reSkWtVAsJ

—  (@NithinWatto_185) April 17, 2021 >
इस वाक्ये के बाद ट्विटर पर ट्रेंट बोल्ट की काफी खिल्ली उड़ी। कुछ यह प्रमुख ट्वीट देखने को मिले-
<

Trent Boult surfing while chasing the ball. pic.twitter.com/E8Y1NBcgbZ

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 17, 2021 >
<

Nobody :

<

Trent boult stopping boundary: pic.twitter.com/BO4grsS5MO

— Baklol ninja (@Picsart_wale) April 17, 2021 >
< — RVCJ Media (@RVCJ_FB) April 17, 2021 >
<

Stock prices after I invest in anything pic.twitter.com/E7ZFpTm3nn

< — Sagar (@sagarcasm) April 17, 2021 >
<

Bairstow owned boult today 4,4,6,4#MIvSRH

<

pic.twitter.com/86DtI8CPZ0

— Ríyu || (@peachworld26) April 17, 2021 >
पिछले मैच में आखिरी ओवर में 2 विकेट निकालने वाले ट्रेंट बोल्ट का यह मैच गेंदबाजी से अब तक फीका गया है। उन्होंने मात्र 2 ओवर में ही 20 रन दे दिए हैं। खासकर जॉनी बेरेस्टो ने उनकी खराब गेंदो को काफी नसीहत दी और जमकर रन बटोरे।

लेकिन वह एक बड़े गेंदबाज है पिछले मैच की तरह इस मैच में भी उन्होंने गजब की वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद की पूंछ को ज्यादा हिलने नहीं दिया और ऑल आउट कर दिया।
 
पहले 2 ओवरों में महंगे साबित होने वाले ट्रेंट बोल्ट ने राशिद खान को पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद अंतिम ओवर में उन्होंने  पिछले मैच की तरह फिर से 2 विकेट चटकाए। पहले भुवनेश्वर कुमार को उन्होंने 1 रन पर पगबाधा आउट किया और अंत में खलील अहमद की गिल्लियां उड़ा कर सनराइजर्स हैदराबाद को ऑल आउट कर दिया। दूसरे स्पेल में सिर्फ 1.4 ओवर में 8 रन देकर बोल्ट ने 3 विकेट झटके। कुल 3.4 ओवर के स्पेल में बोल्ट ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए।(वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

More