Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निकोलस पूरन के छक्के से पंजाब 8 विकेट से जीता, IPL में हुआ सांस रोक देने वाला मुकाबला

Advertiesment
हमें फॉलो करें IPL 2020

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (23:06 IST)
शारजाह। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) आईपीएल 2020 (IPL 2020) के सांस रोक देने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत से पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें कायम हैं। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना डाले। अंतिम गेंद के फेंके जाने के पूर्व स्कोर बराबर हो गया था क्योंकि गेल आउट हो गए थे। पंजाब को जीत के लिए 1 गेंद पर 1 रन चाहिए था, तभी निकोलस पूरन ने विजयी छक्का जड़ डाला। मैच के हाईलाइट्‍स... 
 

अंतिम गेंद पर निकोलस पूरन का छक्का, पंजाब ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बनाए
केएल राहुल 61 रनों पर नाबाद रहे, गेल ने खेली 53 रनों की तूफानी पारी 

क्रिस गेल रन आउट...पंजाब को जीत के लिए 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत
पंजाब को 6 गेंदों में केवल 2 रन की जरूरत

'यूनिवर्स बॉस' गेल का जलवा : 'यूनिवर्स बॉस' के रूप में विख्यात क्रिस गेल ने 36 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। आईपीएल में यह उनका 29वां अर्धशतक है। 17वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर गेंद स्टेडियम के पार की। यही नहीं उन्होंने दूसरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। 17 ओवर में पंजाब ने 161 रन बना लिए हैं। जीत से 11 रन दूर है पंजाब।

राहुल ने तीसरी बार गेंद स्टेडियम के पार की : इस मैच में यह तीसरा मौका है, जब केएल राहुल ने गेंद को स्टेडियम के पार कुदाया है। संयोग देखिये कि तीनों ही बार उनके सामने गेंदबाज सिराज थे। सिराज ने 16वें ओवर में 20 रन दिए। पंजाब ने 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 146 रन बना लिए हैं। अब उसे 24 गेंदों में जीत के लिए 36 रनों की जरूरत है। राहुल 58 और गेल 36 रन बनाकर नाबाद हैं। 
IPL 2020

राहुल का सीजन का चौथा अर्धशतक : कप्तान केएल राहुल ने इस आईपीएल सीजन का चौथा और आईपीएल का 20वां अर्धशतक जड़ा। राहुल ने 37 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। पंजाब ने 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 123 रन जोड़े। अब 36 गेंदों में उसे जीत के लिए 49 रनों की दरकार है।
 
केएल राहुल ने 2 बार गेंद स्टेडियम के पार पहुंचाई : सिराज के 12वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद केएल राहुल ने स्टेडियम के पार पहुंचा दी। दोनों बार अंपायर को नई गेंद बुलवानी पड़ी। 12 ओवर में पंजाब का स्कोर 1 विकेट खोकर 103 रन। राहुल 33 गेंदों पर 45 और क्रिस गेल 14 गेंदों पर 6 रन ही बना सके हैं। गेल ने बेंगलुरु के खिलाफ मोहाली में 99 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वे आरसीबी के खिलाफ 6 मैचों में 220 रन बना चुके हैं। देखना है कि वे आज क्या कमाल करते हैं।

9 ओवर में पंजाब का स्कोर 82/1 : 172 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही किंग्स इलेवन पंजाब ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 30 और क्रिस गेल 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज क्रिस गेल के लिए बहुत बड़ा दिन है, अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का।
 
पंजाब का पहला विकेट गिरा : सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड करके पंजाब का पहला विकेट गिराया। अग्रवाल ने 25 गेंदों में 4 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। पंजाब का पहला विकेट आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर 78 के स्कोर पर पैवेलियन लौटा।
 
किंग्स इलेवन पंजाब की उम्दा शुरुआत : क्रिस गेल के आने के बाद भी पंजाब की पारी की शुरुआत पुरानी जोड़ी केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल के साथ की है और दोनों ने 6 ओवर में 56 रन जोड़ लिए हैं। राहुल 25 और अग्रवाल 30 रन पर नाबाद हैं।

शमी ने अंतिम ओवर में 24 रन लुटाए : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पारी का अंतिम ओवर रनों की बारिश कर गया। मोहम्मद शमी ने 24 रन लुटाए। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। क्रिस मॉरिस 8 गेंदों पर 25 और उदाना 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मॉरिस ने शमी के इस ओवर में 3 छक्के उड़ाए।

शमी ने एबी और विराट को पैवेलियन भेजा : मोहम्मद शमी ने पंजाब को तब राहत दी, जब उन्होंने एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट निकाले। शमी ने एबी डिविलियर्स (2) आउट लेने के बाद विराट कोहली को 48 रनों (33 गेंद, 6 चौके) के कुल स्कोर पर पैवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली का कैच लपकने में रबाडा ने कोई गलती नहीं की। शमी ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर एबी डिविलिर्स को और पांचवीं गेंद पर विराट का शिकार किया। 136 रनों के कुल स्कोर पर बेंगलुरु 6 विकेट गंवा चुका है। 

बेंगलुरु ने चौथा विकेट गंवाया : 16वें ओवर में 127 रन के कुल स्कोर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथा विकेट शिवम दुबे (23) का गंवाया है। 17 ओवर के खत्म होने पर बेंगलुरु का स्कोर 133/4। विराट कोहली 45 और एबी डिविलियर्स 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
 
विराट कोहली ने मैदान संभाला : विराट कोहली आज एक बार फिर फार्म में नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 36 और शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद हैं। बेंगलुरु ने तीसरा विकेट 10.3 ओवर में 86 रन के कुल स्कोर पर वॉशिगटन सुंदर (13) का खोया। 

9 ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 75/2 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 ओवर में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। आरोन फिंस 20 और देवदत्त 18 रन बनाकर आउट हुए। इस वक्त विराट कोहली 23 और वॉशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

3 ओवर में बेंगलुरु का स्कोर 27/0 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत आरोन फिंच और देवदत्त पडिकल ने की है और 3 ओवर में 27 रन बना डाले।  फिंच 13 और देवदत्त 9 बनाकर नाबाद हैं। 
 
क्रिस गेल की मैदान पर वापसी : आईपीएल 2020 में पहली बार क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी में नजर आ रहे हैं। टीम मैंनेजमेंट ने इस आईपीएल के शुरुआती मैचों में उन्हें बाहर बैठाया और फिर वे बीमार पड़ गए। 2 दिन पहले ही अस्पताल से वापस लौटने के बाद खुद गेल ने घोषणा कर दी कि वे बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे, जो कभी इसी टीम का हिस्सा हुआ करते थे।
 
दोनों टीमें इस प्रकार हैं : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : देवदत्त पडिकल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
 
किंग्स इलेवन पंजाब : क्रिस गेल, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवादों में फंसी मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक, जानिए क्यों हो रहा है विरोध