स्टीवन स्मिथ पर लगा 12 लाख का जुर्माना, IPL-13 में 3 कप्तानों को मिली इस गलती की सजा

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (08:12 IST)

अबु धाबी।  राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट को लेकर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

राजस्थान और मुंबई के बीच मंगलवार को आईपीएल 13 का मुकाबला खेला गया था जहां मुंबई ने राजस्थान को 57 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था।
 
आईपीएल समिति ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि इस सत्र में यह राजस्थान की पहली गलती थी इसलिए आईपीएल की आचार संहिता के तहत स्मिथ पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
स्मिथ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

लेटेस्ट न्यूज़

माता पिता ने COVID-19 महामारी के बाद से तीन बच्चों को रखा कैद, पलंग पर थे राक्षसों और गुड़ियाओं जैसे चित्र | Horror House

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Amarnath Yatra : कड़ी सुरक्षा में होगी अमरनाथ यात्रा, सेना का सारा जोर दक्षिण कश्मीर पर

अगला लेख
More