Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्मिथ ऑस्ट्रेलिया लौटे, रहाणे संभालेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी

Advertiesment
Steve Smith
नई दिल्ली। स्टीव स्मिथ के ऑस्ट्रेलिया लौट जाने के बाद अनुभवी बल्लेबाज और ओपनर अजिंक्य रहाणे शनिवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले आईपीएल-12 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभालेंगे।
 
रहाणे ने इस सत्र के पहले मैचों में राजस्थान की कप्तानी संभाली थी लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैच में स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई थी। कप्तानी से मुक्त होने के बाद रहाणे ने कुछ अच्छी पारियां खेली थीं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार शतक भी बनाया था।
 
राजस्थान रॉयल्स ने एक बयान जारी कर कहा कि स्मिथ के विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर स्वदेश लौट जाने के बाद रहाणे को दिल्ली के खिलाफ आखिरी लीग मैच में कप्तानी सौंपी जा रही है और उम्मीद है कि टीम दिल्ली से यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ में पहुंचेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुभमन गिल का शानदार अर्द्धशतक, कोलकाता ने IPL में प्लेऑफ की संभावनाओं को जिंदा रखा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi