Publish Date: Tue, 23 Apr 2019 (12:53 IST)
Updated Date: Tue, 23 Apr 2019 (12:56 IST)
जयपुर। ऋषभ पंत ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स पर छह विकेट से मिली जीत के बाद जब सौरव गांगुली ने उन्हें उठाया तो उन्हें बहुत खास महसूस हुआ। पंत ने 78 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उसके बाद भारत के पूर्व कप्तान गांगुली ने मैदान पर जाकर उन्हें उठा लिया।
मैच के बाद अपने साथी खिलाड़ी पृथ्वी शाह से बातचीत में पंत ने कहा, 'मैच खत्म होने के बाद बाहर आने पर हर कोई प्यार बरसा रहा था। सौरव सर ने जब मुझे उठाया तो वह पल खास था। वह अलग ही अनुभव था।'
उन्होंने कहा, 'हम टीम के लिए बड़े मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने की बात करते हैं और जब ऐसा कर पाते हैं तो बहुत खास लगता है।' अपनी पारी के बारे में उन्होंने कहा, 'यह अद्भुत अहसास है खासकर जब तुम मैदान पर थे। हमें पता था कि हम फिनिश कर लेंगे।'