Hanuman Chalisa

IPL 2019 : मुंबई के खिलाफ ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी दिलवा सकती है विश्व कप टीम में इंट्री

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (13:50 IST)
मुंबई। भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पहले मैच में 27 गेंदों में नाबाद 78 रन की पारी खेलने के बाद कहा कि उन्हें टीम की जरूरत के अनुसार किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी।
 
मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली इस पारी से पंत की विश्व कप टीम में जगह बनाने की संभावना भी बढ़ गई है।
रविवार को मुंबई के खिलाफ दिल्ली की 37 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 21 साल के पंत ने कहा कि टीम की जरूरत के अनुसार मुझे किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में खुशी होगी।
 
शीर्ष स्तर के क्रिकेट में अब तक की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा कि यह शानदार सफर रहा है, मैं अपने क्रिकेट करियर में रोजाना कुछ सीखने का प्रयास कर रहा हूं। जब आपकी टीम जीतती है तो अच्छा लगता है। मैं अधिकांश समय स्थिति के अनुसार खेलने का प्रयास करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि जब टीम के लिए रन गति बढ़ाने की जरूरत होती है तो मैं जोखिम उठाता हूं और आज यह काम कर गया। विशेषकर टी-20 में आपको कुछ अलग करना होता है। गेंदबाज जब आपको शॉट खेलने के लिए जगह नहीं देते तो आपको खुद जगह बनानी होती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख