suvichar
✕

IPL 2019 : सनराइजर्स के पहले मैच में विलियम्सन का खेलना संदिग्ध

Webdunia
शनिवार, 23 मार्च 2019 (19:19 IST)
कोलकाता। कंधे की चोट से जूझ रहे कप्तान केन विलियम्सन का कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के पहले आईपीएल मैच में खेलना संदिग्ध है। विलियम्सन को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। वे शुक्रवार की रात मार्टिन गुप्टिल के साथ यहां पहुंचे।
 
कोच टॉम मूडी ने कहा कि यह गंभीर चोट नहीं है और उनके खेलने के बारे में फैसला रविवार को लिया जाएगा। हमारे दूसरे घरेलू मैच से पहले कुछ दिन का आराम है। यदि वे उपलब्ध नहीं हैं तो भी कोई मसला नहीं है। भुवनेश्वर टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि वे उपकप्तान हैं। सनराइजर्स को दूसरा मैच 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख