Hanuman Chalisa
✕

ईडन पर फिर गुल हुई बत्ती, राणा ने आउट होने के लिए जिम्मेदार ठहराया

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2019 (23:18 IST)
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान एक फ्लड लाइट के शार्ट सर्किट के कारण बंद होने से 12 मिनट तक खेल रोकना पड़ा। केकेआर के बल्लेबाज नीतीश राणा ने अपने आउट होने के लिए बत्ती गुल होने को जिम्मेदार ठहराया।
 
यह घटना 7 बजकर 18 मिनट पर हुई जब सनराइजर्स के राशिद खान 16वें ओवर की तीसरी गेंद फेंकने की तैयारी कर रहे थे। राणा तब 68 रन बनाकर खेल रहे थे।
 
राणा ने केकेआर की छह विकेट की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मुझे पता ही नहीं चला कि ऐसा हुआ है। अचानक मेरी रणनीति में बाधा आ गई। जब मैं ड्रेसिंग रूम में आया तो मैंने लय गंवा दी। माहौल भी थोड़ा सहज हो गया। उन्होंने कहा, ब्रेक के कारण मैं रक्षात्मक हो गया। अगर ब्रेक नहीं होता तो मैं मैच को खत्म कर सकता था।
 
सुनील नारायण की अंगुली में चोट के कारण राणा को क्रिस लिन के साथ पारी का आगाज करने भेजा गया था। उन्होंने केकेआर को मैच में बनाए रखा लेकिन राशिद ने ब्रेक के बाद पहली गेंद पर ही उन्हें पगबाधा कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख