Dhanteras
✕

IPL : सनराइजर्स हैदरबाद को खलेगी 8 अर्द्धशतक लगाने वाले वॉर्नर की कमी

Webdunia
मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (18:22 IST)
मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों और टीम के सहायक स्टाफ ने कहा कि टीम को ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की कमी खलेगी जो एकदिवसीय विश्व कप की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। 
 
दक्षिण अफीका में पिछले साल गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। 
 
वॉर्नर ने ट्वीट किया, इस सत्र में ही नहीं बल्कि पिछले साल भी सनराइजर्स परिवार से मिले समर्थन का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा लेकिन वापसी शानदार रही। 
 
वॉर्नर इस सत्र में अब तब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन अब वह टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। उन्होंने टी20 लीग के मौजूदा सत्र में 692 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान और सनराइजर्स के स्पिनर राशिद खान ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें टीम में वॉर्नर की कमी खलेगी। 
 
उन्होंने वॉर्नर के फोटो के साथ उन्हें टैग करते हुए लिखा, ‘सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं, हमें आपकी कमी खल रही है। आपके साथ एक बार फिर से खेलना शानदार रहा। आप जिस तरह मैदान पर मुझे माशाअल्लाह और इंशाअल्लाह बोलते थे, मुझे उसकी कमी खलेगी। विश्व कप में जल्द मुलाकात होगी।
 
सनराइजर्स के कोच टाम मूडी ने भी जज्बा और लचीलापन दिखाने के लिए वॉर्नर की तारीफ की। मूडी ने ट्वीट किया, ‘डेविड वॉर्नर के लिए एक और शानदार आईपीएल, हाल की घटनाओं से उबर कर शानदार जज्बा, लचीलापन और दृढ़ निश्चय दिखाता है कि इसके लिए सिर्फ कौशल काफी नहीं।’ सनराइजर्स का अगला अहम मुकाबला मुंबई इंडियन्स से 2 मई को वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख