Hanuman Chalisa

इस आईपीएल के 5 कप्तानों से महंगा है रोहित शर्मा का यह खिलाड़ी

Webdunia
शनिवार, 5 मई 2018 (12:30 IST)
आईपीेएल में कल किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला मुंबई इंडियन्स के साथ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया । किंग्स XI  पंजाब ने गेल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 174 का लक्ष्य मुंबई को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को सूर्यकुमार यादव ने अच्छी शुरुआत दिलाई और अंत में कृणाल पांड्या की छोटी मगर आतिशी पारी ने मैच 19 ओवर में मुंबई की झोली में डाल दिया। मुंबई यह मैच 6 विकेट से जीत गई।
कृणाल पांड्या इस 31 रनों की पारी में अविजित रहे। पर क्या आपको यह पता है कि कृणाल पांड्या कितने दाम में मुंबई इंडिन्स के पास रह पाए। पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 8.80 करोड़ की भारी भरकम रकम दे कर अपना राइट टू मैच कार्ड उपयोग कर के रखा है। 
 
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कृणाल को जितनी रकम में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है, उतनी तो इस सीजन में आईपीएल टीम के 5 कप्तानों की रकम भी नहीं है। कोलकाता नाइट राईडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक को 7.40 करोड़ में खरीदा गया।  किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन 7.60 करोड़ में खरीदे गए। अजिंक्य रहाणे सिर्फ 4 करोड़ में राजस्थान रॉयल्म में गए। बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैदराबाद के कप्तान विलियमसन को तो सिर्फ 3 करोड़ मिले। पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को दिल्ली टीम ने सिर्फ 2.80 करोड़ रुपए में खरीदा। 
 
इस तरह से कृणाल पांड्या आईपीएल टीम के 5 कप्तानों से भी अधिक महंगे है। भले ही मुंबई इंडियंस ने कृणाल के लिए एक मोटी राशि खर्च की हो पर वह मैदान में अपने काम से अपने दाम को उचित ठहराने में कामयाब हो रहे हैं।  (फोटो :बीसीसीआई)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख