Publish Date: Wed, 02 May 2018 (17:12 IST)
Updated Date: Wed, 02 May 2018 (17:52 IST)
आईपीएल-11 में फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदे गए कई क्रिकेटर टीम के लिए कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे ही एक हैं मुंबई टीम के गेंदबाज मिचेल मैक्लेघन हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ एक ओवर में ही इतने रन लुटाए कि मुंबई इंडियंस को जीत के लिए एक बड़ा लक्ष्य मिला।
मुंबई के गेंदबाज मिचेल मैक्लेघन के आखिरी ओवर में दिए यह 24 रन उनकी किस्मत पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरू में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरू ने 14 रन से यह मुकाबला जीता। बुमराह के 19वे ओवर में बेंगलुरू का कुल स्कोर 143 रन था।
मिचेल मैक्लेघन ने इस अंतिम ओवर में कुल 24 रन लुटाए जिससे बेंगलुरु टीम 20 ओवर में 167 रन बनाने में कामयाब हुई। अंतिम ओवर में मैक्लेघन ने पहली 3 बॉल पर तो एक-एक रन ही दिए, लेकिन आखिरी तीन गेंदों पर 21 रन लुटा दिए। अंतिम तीन गेंदों में 6, 2, नोबॉल पर 7, 6 रन दिए। (Photo Courtesy: Twitter)