Hanuman Chalisa

RCB इस प्लान से हराएगी टॉप टीम सनराइजर्स को

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (12:08 IST)
आईपीएल का यह सीजन अपना आधा पड़ाव  पार कर चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए यह सीजन एक बुरे सपने जैसा बीता है।

कागज पर मजबूत समझी जाने वाली बल्लेबाजी पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ धराशाही हो गई थी। टीम में सब कुछ अच्छा होते हुए भी जीत नदारद है। हालात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंकतालिका में फिलहाल दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्थान रॉयल्स से ही ऊपर है।
 

अब विराट कोहली और उनकी टीम के लिए करो या मरो की स्थिति है। आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की दरकार रहेगी ताकि वह प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रख सकें। लेकिन यह संभव होगा कैसे, वह भी सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीम के खिलाफ जो पिछले 4 मैचों से अविजित है और फिलहाल अंक तालिका में सबसे ऊपर है। 
 
 
आरसीबी के गेम प्लान के तहत  कप्तान कोहली एक छोर संभाल सकते हैं। वहीं दूसरे छोर से बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे। तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी ब्रेंडन मैक्कलम, एबी डी विलियर्स, कॉलिन डि ग्रोहोम, मनन वोहरा और मनदीप पर होगी। अगर पॉवरप्ले में कोहली आउट हो जाते हैं तो छोर संभालने की जिम्मेदारी पार्थिव पटेल को दी जाएगी। 
 
सनराइजर्स हैदराबाद का स्थान प्लेऑफ के लिए लगभग पक्का हो गया है। इस बात को सोचते हुए वह अपनी बैंच पर बैठे खिलाड़ियों को आजमाना चाहेगी। अब यह कोहली  की कप्तानी पर निर्भर करता है कि वह आज के मुकाबले में इसका कितना फायदा उठा पाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख