Publish Date: Thu, 03 May 2018 (18:10 IST)
Updated Date: Thu, 03 May 2018 (18:25 IST)
मुंबई। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की हालत खराब है और ऐसे मुश्किल समय में खिलाड़ियों से उम्मीद की जाती है कि वे प्रैक्टिस पर ज्यादा ध्यान दें, लेकिन कोई ट्रेनिंग सेशन्स में न आए तो क्या किया जाए? मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के 11वें सीजन में खिलाडि़यों में अनुशासन बनाए रखने के लिए एक मजेदार तरीका अपनाया है। खिलाड़ियों को जिस वजह से सजा मिली है, वह जानकर आप अपनी हंसी शायद ही रोक पाएंगे।
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने नियम बनाया है कि जो भी खिलाड़ी जिम के कार्यक्रम का सही पालन नहीं करेगा उसे सजा के रूप में मुंबई इंडियंस की इमोजी वाली किट पहनना होगी। यह किट एक तरह का जंप सूट है जिस पर मुंबई के सभी खिलाडि़यों की इमोजी छपी हुई है।
यह किट देखने में बेहद फनी है। मुंबई इंडियंस के ईशान किशन, अनुकूल रॉय और राहुल चाहर इस अनोखी सजा के पहले शिकार बने। इन तीनों खिलाड़ियों ने जिम सेशन को मिस किया और सजा के रूप में इन्हें इमोजी किट पहननी पड़ी।
मुंबई इंडियंस ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसका टायटल है, 'इमोजी किट इस बैक'। टीम के विकेटकीपर ईशान किशन ने कहा कि मुझे इस बारे में दो दिन पहले बताया गया था लेकिन मैं भूल गया, मैंने जिम सेशन मिस कर दिया वहीं अनुकूल रॉय ने कहा, 'यह सजा जिम सेशन में लेट पहुंचने पर मिली है, इससे पहले ये सजा सूर्यकुमार यादव को भी मिल चुकी है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2018 की अंकतालिका में सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस आठ मैच में से केवल दो में जीत मिली है।
webdunia
Publish Date: Thu, 03 May 2018 (18:10 IST)
Updated Date: Thu, 03 May 2018 (18:25 IST)