Hanuman Chalisa

इस तरह अब भी आईपीएल 11 में वापसी कर सकती है मुंबई इंडियंस

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (12:55 IST)
बेंगलुरु। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस भले ही आईपीएल से बाहर होने की कगार पर हो लेकिन  उसके गेंदबाजी कोच शेन बांड का मानना है कि अभी भी अगले 6 मैच जीतकर उनकी टीम  वापसी कर सकती है।
 
8 मैचों में से महज 2 जीत सकी मुंबई 8 टीमों में 7वें स्थान पर है। बांड ने कहा कि वे 2015  की तरह ऐन मौके पर वापसी कर सकते हैं तथा अभी हमें 6 मैच खेलने हैं और सभी जीतने  होंगे। मेरा मानना है कि हम लगातार 6 मैच जीत सकते हैं। हमने पहले भी ऐसा किया है और  फिर कर सकते हैं।
 
बांड ने मंगलवार को आरसीबी से 14 रन से मिली हार के बाद कहा कि हमें एक समय पर एक मैच पर फोकस करना है। खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं और हमें जीत का यकीन है।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई के गेंदबाजों ने मंगलवार को उम्दा प्रदर्शन किया लेकिन 3 ओवर उन पर भारी पड़ गए जिनमें 60 रन बने। हमने 15 रन ज्यादा दे डाले। हमने 17वें ओवर तक अच्छी  गेंदबाजी की लेकिन 3 ओवर महंगे पड़ गए। हम उन्हें 155 या 160 रन पर रोक देते तो बेहतर होता। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख