Daily Horoscope
✕

मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक : ब्रावो

Webdunia
रविवार, 8 अप्रैल 2018 (14:43 IST)
मुंबई। चेन्नई सुपरकिंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में कल मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 30 गेंद में 68 रन की आतिशि मैच जिताऊ पारी को अब तक की ‘अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी’ बताया।

टूर्नामेंट में दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी कर रही सुपरकिंग्स ने ब्रावो की पारी के सहारे कल 166 रन के लक्ष्य को एक विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया। मैच के 17वें ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 118 रन के साथ टीम हार के कागार पर खड़ी थी जिसे ब्रावो की शानदार पारी ने जीत में बदल दिया।

ब्रावो ने कहा कि ये मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी है। मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी प्रारूप में ऐसी पारी खेली है। इसलिए यह खास है। उन्होंने इस दौरान सात छक्के और तीन चौके लगाकर मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजों को स्तब्ध कर दिया। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने कहा कि जैसा की आप ने देखा होगा, मैंने अर्द्धशतक पूरा करने के बाद बल्ला नहीं उठाया।

मुझे पता था कि मेरा काम पूरा नहीं हुआ। अभी भी लंबा सफर तय करना था। मैं लय में था। मेरा पूरा ध्यान अपनी टीम के लिए मैच जीतने पर था।  उन्होंने कहा कि आखिरी ओवर में आउट होने से मैं निराश था, लेकिन मैंने ऐसी पारी खेली जिससे टीम जीतने की स्थिति में आ गई और आखिरकार हम जीते। मैं खुश हूं कि मैं बल्ले से योगदान देने में सक्षम रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख