Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
नई दिल्ली। अपनी तेजतर्रार बल्लेबाजी और संयमित कप्तानी के लिए विख्यात महेन्द्रसिंह धोनी ने अपनी छवि से विपरीत डांस का लुत्फ उठाया। धोनी ने इंस्टाग्राम में एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वे डांस करते नजर आ रहे हैं जो कि मजाकिया अंदाज में है। वीडियो में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की जर्सी पहने हुए हैं और उनके पीछे उनके टीम साथी बेन स्टोक्स खड़े दिखाई दे रहे हैं जो पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के डांस का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।
धोनी की चाहत का यह आलम है कि उनके इस वीडियो को अब तक छ: लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि इस पर चार हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 10वें संस्करण में पुणे अब तक दो मैचों में एक में जीत हासिल कर चुका है जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। (वार्ता)