dipawali
✕

केकेआर अब ऋणमुक्त हो गई है : सीईओ

Webdunia
शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (19:15 IST)
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने शनिवार को कहा कि 2 बार की पूर्व चैंपियन टीम अब ऋणमुक्त हो चुकी है हालांकि वे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं और उनके पास शाहरुख खान जैसा सुपरस्टार मालिक है।
 
मैसूर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केकेआर अब ऋणमुक्त हो चुकी है। अब हम पर कोई कर्ज नहीं है और मिले सारे ऋण चुका दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब हमारी चुनौती लगातार खुद को मजबूत बनाने की है। हम विभिन्न ब्रांड पर नजरें रखे हुए हैं और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में एक टीम भी खरीदी। 
 
केकेआर ने अभ्यास के दौरान लाल जर्सी पहनी थी लेकिन मैसूर ने स्पष्ट किया कि उनकी जर्सी बदलेगी नहीं बल्कि वे सीपीएल टीम त्रिनिदाद नाइटराइडर्स के प्रचार के लिए यह पहनकर उतरे थे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख