Hanuman Chalisa

IPL10 : आखरी ओवर में हैट्रिक लेकर छा गए उनादकट, बोले...

Webdunia
शनिवार, 6 मई 2017 (21:46 IST)
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घरेलू मैदान में शनिवार को रोमांचक अंदाज में हराने में  अहम भूमिका निभाने वाले राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के अपार समर्थन से वह यह प्रदर्शन कर सके।
 
उनादकट की आखिरी ओवर में शानदार हैट्रिक की बदौलत पुणे ने लो स्कोरिंग मैच में हैदराबाद को 12 रन से मात देकर आईपीएल 10 के प्लेआफ के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता कर ली।
 
उनादकट ने कहा, 'हमने इस लो स्कोरिंग मैच में शानदार खेल दिखाया। इस जीत में सभी का योगदान रहा। हम शुरुआत से ही दबावमुक्त होकर खेलना चाहते थे और शायद यही कारण है कि हम मैच अपने नाम करने में सफल रहे।'
 
मैच ऑफ द मैच उनादकट ने कहा कि टीम में महेन्द्र सिंह धोनी और कप्तान स्टीवन स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी अच्छे प्रदर्शन को प्रेरित करती है। उनके मार्गदर्शन से मुझे अच्छा खेलने में मदद मिली। हमें अगला मुकाबला दिल्ली में खेलना है और मैं अपने प्रदर्शन को आगे भी जारी रखने की कोशिश करूंगा।'
 
ALSO READ: उनादकट की हैट्रिक, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की सनराइजर्स हैदराबाद पर रोमांचक जीत
कप्तान स्मिथ ने भी जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि 148 का स्कोर हासिल किया जा सकने वाला स्कोर था लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर हमें वापसी दिलाई और एक यादगार जीत दिलाई। उन्होंने मैच में हैट्रिक समेत पांच विकेट लेने वाले उनादकट की भी जमकर प्रशंसा की। (वार्ता)  
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख