Hanuman Chalisa

भारत में काफी गेंदबाजी प्रतिभा : वॉर्नर

Webdunia
शनिवार, 13 मई 2017 (22:58 IST)
कानपुर। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने गेंदबाजों के टीम को आईपीएल प्लेऑफ में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाने के बाद कहा कि भारत में काफी गेंदबाजी प्रतिभा है विशेषकर छोटे प्रारूप में।
 
मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज ने 32 रन देकर चार जबकि भुवनेश्वर कुमार और सिदार्थ कौल ने क्रमश: दो और एक विकेट चटकया जिससे ईशान किशन (40 गेंद में 60 रन) और ड्वेन स्मिथ (33 गेंद में 54 रन) के बीच पहले विकेट की 111 रन की साझेदारी के बावजूद गुजरात लायंस की टीम 19.2 ओवर में 154 रन पर ढेर हो गई।
 
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने भी 43 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वॉर्नर ने मैच के बाद कहा कि अगर टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बनाती तो यह शर्मनाक होता। उन्होंने शानदार शुरुआत की, कुछ समय के लिए मैं भी परेशान हो गया था। जब हमें लगातार विकेट मिले तो यह दर्शाता है कि विकेट धीमा हो रहा था। उन्होंने कहा कि देशभर में कुछ शानदार गेंदबाजी इकाइयां हैं। यह दिखाता है कि यहां कैसी प्रतिभा है विशेषकर टी-20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख