Hanuman Chalisa

वॉर्नर को ऑरेंज कैप, ब्रावो को मिली पर्पल कैप

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2015 (01:00 IST)
कोलकाता। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भले ही प्ले-ऑफ में जगह बनाने में असफल रही हो लेकिन टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर आईपीएल आठ में सर्वाधिक रन बनाने के कारण ऑरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे।
 
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम खिताबी मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियन्स से हार गई हो लेकिन आईपीएल आठ में सर्वाधिक विकेट चटकाने के लिए टीम के आलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पर्पल कैप मिली। वॉर्नर ने 14 मैचों में सात अर्धशतक की मदद से 43.23 की औसत से टूर्नामेंट में सर्वाधिक 562 रन बनाए।
 
वॉर्नर के अलावा राजस्थान रॉयल्स के अजिंक्य रहाणे (540), आईपीएल 2015 चैम्पियन मुंबई इंडियन्स के लेंडल सिमंस (540), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एबी डिविलियर्स (513) और उनके कप्तान विराट कोहली (505) भी 500 से अधिक रन बनाने में सफल रहे।
 
सुपरकिंग्स के ब्रावो को 17 मेचों में 16.38 की औसत से सर्वाधिक 26 विकेट चटकाने के लिए पर्पल कैप मिली।
 
मुंबई इंडियन्स के लसिथ मलिंगा (24), आरसीबी के युजवेंद्र चाहल (23) सुपरकिंग्स के आशीष नेहरा (22) और आरसीबी के मिशेल स्टार्क (20) ने भी 20 या इससे अधिक विकेट चटकाए। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना