Publish Date: Mon, 04 May 2015 (15:50 IST)
Updated Date: Mon, 04 May 2015 (15:57 IST)
मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब की 9 मैचों में 7वीं हार के बाद कोच संजय बांगड़ ने इसके लिए बल्लेबाजों की नाकामी और आसान लक्ष्य का पीछा करने में विफलता को कसूरवार ठहराया।
बांगड़ ने रविवार को मुंबई इंडियंस से 23 रन से हार के बाद कहा कि बल्लेबाज काफी कोशिशें कर रहे हैं लेकिन नतीजे नहीं मिल रहे। इसी वजह से हम लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम अगले 5 मैचों में जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेंगे। देखते हैं कि आखिर में हम कहां रहते हैं? (भाषा)