Publish Date: Mon, 04 May 2015 (23:30 IST)
Updated Date: Mon, 04 May 2015 (23:35 IST)
मुंबई। न्यूजीलैंड के चोटिल हरफनमौला कोरी एंडरसन दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर मंगलवार को होने वाले आईपीएल के अहम मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए हैं।
एंडरसन पहले बाएं हाथ की अंगुली की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे लेकिन स्वदेश में डॉक्टरों को दिखाने के बाद कल रात यहां लौटे हैं।
टीम के प्रवक्ता ने बताया ‘वह चोटिल अंगुली के इलाज के लिए न्यूजीलैंड चले गए थे। कल रात ही लौटे हैं और अब उनकी फिटनेस की जांच की जाएगी। उनका नाम टीम से हटाया नहीं गया था।’
एंडरसन ने शुरुआती चार मैच खेले थे। उसके बाद उन्हें चोट लग गई और उनकी जगह उनके हमवतन मिशेल मैक्लीनागन ने ली जो काफी कामयाब रहे हैं। (भाषा)