Ipl 2011 %e0%a4%b8%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%97 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be %e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88 %e0%a4%b8%e0%a5%87 111050600052_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सहवाग के सूरमा टकराएंगे मुंबई से

Advertiesment
वीरेंद्र सहवाग
‘नजफगढ़ के नवाब’ वीरेंद्र सहवाग ने अपने तूफानी अंदाज से दिल्ली डेयरडेविल्स की इंडियन प्रीमियर लीग के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जीवंत रखा है।

दिल्ली की टीम शीर्ष पर चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में भी सहवाग से इन्हीं आक्रामक तेवरों का नजारा देखना चाहेगी।

सहवाग ने गुरुवार को रात डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए छह छक्के और 13 चौकों की बदौलत 56 गेंदों में 119 रन बनाए। दिल्ली ने सहवाग की इस पारी की मदद से यह मैच चार विकेट से जीत लिया।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली का स्कोर एक समय 25 रन पर तीन विकेट था लेकिन सहवाग ने अपने दम पर मैच का पासा पलट दिया।

आईपीएल चार में अब तक सबसे संतुलित नजर आ रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ उलटफेर करने के लिए भी दिल्ली की टीम पूरी तरह से अपने कप्तान सहवाग पर निर्भर है।

सहवाग ने इस आतिशी पारी की बदौलत सचिन तेंडुलकर (351 रन) से औरेंज कैप हथिया ली है और उनके इस सत्र में 422 रन हो गए हैं। इस मैच को तेंडुलकर बनाम सहवाग के रूप में भी देखा जा रहा है।

दिल्ली के कप्तान सहवाग को शतकीय पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। सहवाग ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने 15 से 16 ओवर तक टिकने को लक्ष्य बनाया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने साथियों को कहता रहता हूं कि आप 15 से 16 ओवर टिकने की कोशिश करें। डेविड वॉर्नर, मैं, एडम गिलक्रिस्ट या सचिन तेंडुलकर जैसे बल्लेबाज अगर इतने ओवर टिक जाएं तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।’’

सहवाग ने कहा कि वे डेल स्टेन और ईशांत शर्मा के ओवर सतर्कता के साथ खेलना चाहते थे, जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद से कह रहा था कि मुझे स्टेन और ईशांत के स्पैल सतर्कता के साथ खेलने हैं। उनके पास पांचवां अच्छा गेंदबाज नहीं था और मैंने नेट पर अमित मिश्रा का काफी सामना किया है इसलिए मुझे पता था कि मैं उसे निशाना बना सकता हूं। मैंने सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल खेलने की कोशिश की।’’

सहवाग ने साथ ही कहा कि इस मैदान पर अपने पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 94 रन बनाए थे और इस बार वे शतक से चूकना नहीं चाहते थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi